वेटनरी डॉक्टर की पत्नी ने ले ली छात्रवृत्ति

रांची: राज्य सरकार में पशु चिकित्सक (वेटनरी डॉक्टर) की पत्नी ने कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति ले ली है, जबकि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ उन्हीं विद्यार्थियों को मिलना है, जिनके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम है. इधर, चिकित्सक की पत्नी ने अपने परिवार की सालाना आय सिर्फ 70 हजार रुपये बतायी […]
आवेदन के साथ सभी प्रमाण पत्र भी अॉनलाइन ही देना है, इसलिए विभाग ने संजू का अावेदन अभी लंबित रखा है. मामला पकड़ में अाने के बाद विभाग ने अाय प्रमाणपत्र जारी किये जाने पर सवाल खड़ा किया है. संयुक्त सचिव ने लिखा है कि सरकारी सेवा में पति के कार्यरत रहने के बावजूद सालाना आय सिर्फ 70 हजार रुपये बताना सही नहीं है. स्पष्ट है कि आय प्रमाण पत्र निर्गत करनेवाले संबंधित कर्मचारी व पदाधिकारी आवश्यक जांच किये प्रमाण पत्र निर्गत कर रहे हैं. इससे अयोग्य श्रेणी के विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति का लाभ मिल जा रहा है. उपायुक्त से आग्रह किया गया है कि वह दोषी कर्मचारी-पदाधिकारी पर कार्रवाई करने के साथ-साथ छात्रवृत्ति की रकम वापस करायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




