ePaper

आठ प्रखंडों की 20 सूत्री समिति घोषित

Updated at : 21 Apr 2017 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
आठ प्रखंडों की 20 सूत्री समिति घोषित

रांची : योजना सह वित्त विभाग ने 23 मार्च 2016 को 20 सूत्री समिति की घोषणा की थी. इसमें राज्य के विभिन्न जिलों व प्रखंडों के 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के नाम की घोषणा की गयी थी, पर आठ प्रखंडों की समिति की घोषणा नहीं हो सकी थी. अब […]

विज्ञापन
रांची : योजना सह वित्त विभाग ने 23 मार्च 2016 को 20 सूत्री समिति की घोषणा की थी. इसमें राज्य के विभिन्न जिलों व प्रखंडों के 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के नाम की घोषणा की गयी थी, पर आठ प्रखंडों की समिति की घोषणा नहीं हो सकी थी. अब विभाग ने इन प्रखंडों की समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के नाम की अधिसूचना जारी कर दी है. वहीं पूर्व में घोषित समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या सदस्यों के नाम में पायी गयी गलतियों को सुधार कर तथा मृत सदस्यों के बदले किसी अन्य के नाम की एक संशोधित सूची भी जारी की गयी है.
प्रखंडों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष : बानो (सिमडेगा) : अध्यक्ष- शिवराज बड़ाइक, उपाध्यक्ष- नंदलाल साहू. बोलवा (सिमडेगा) : अध्यक्ष- नारायण सिंह, उपाध्यक्ष- कौशल्या देवी. गोविंदपुर (धनबाद) : अध्यक्ष-दामोदर सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष- विश्वनाथ पाल. मसलिया (दुमका) :अध्यक्ष-सुभाष चंद्र दास, उपाध्यक्ष-राजेंद्र प्रसाद सिंह. बड़कागांव (हजारीबाग) : अध्यक्ष-कृष्ण कुमार साव, उपाध्यक्ष-अमर कुमार पांडेय.

केरेडारी (हजारीबाग) : अध्यक्ष-उपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष-चंद्रजीत वर्मा. बोआरीजोर (गोड्डा) : अध्यक्ष-अोंकार साह, उपाध्यक्ष-बिरजू ब्रह्म. बरहरवा (साहेबगंज) : अध्यक्ष-रंजीत कुमार साहा व उपाध्यक्ष-राज कुमार भगत. सभी प्रखंडों में सात-सात सदस्य भी बनाये गये हैं.

पूर्व की सूची में संशोधन : बुढ़मू (रांची) : उपाध्यक्ष-गौरव महतो. कांके (रांची) : लखन उरांव. पलामू जिला : उपाध्यक्ष-विपिन बिहारी सिंह. शिकारीपाड़ा (दुमका) : अध्यक्ष- श्याम मरांडी. सरैयाहाट (दुमका) : उपाध्यक्ष-जगदीश राय. गोपीकांदर (दुमका) : उपाध्यक्ष- मायनो मुर्मू. रानेश्वर (दुमका) : अध्यक्ष- उत्तम पाल. उपाध्यक्ष- शिवशंकर टुडू. साहेबगंज जिला : उपाध्यक्ष- प्रशांत कुमार मंडल उर्फ उज्ज्वल कुमार. पतरातू (रामगढ़) : उपाध्यक्ष-राजाराम प्रजापति. गोड्डा (गोड्डा) : अध्यक्ष – शिवराम जायसवाल. हिरनपुर (पाकुड़) : उपाध्यक्ष- द्वारिका मंडल़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola