गारू के लोग दो दिन से अंधेरे में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गारू(लातेहार) : जिले के बिजली विभाग के अधिकारियों में आपसी सामंजस्य नहीं होने के कारण गारू में दो दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है. इससे लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं. इस संबंध में गारू सब स्टेशन के कर्मियो ने बताया कि गारू में लातेहार ग्रिड से ही बिजली ब्रेक डाउन होने के कारण […]
विज्ञापन
गारू(लातेहार) : जिले के बिजली विभाग के अधिकारियों में आपसी सामंजस्य नहीं होने के कारण गारू में दो दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है. इससे लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं.
इस संबंध में गारू सब स्टेशन के कर्मियो ने बताया कि गारू में लातेहार ग्रिड से ही बिजली ब्रेक डाउन होने के कारण बिजली बाधित है. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि लातेहार में बिजली ब्रेक डाउन है मगर मैं बिना वरीय अधिकारी के आदेश के बिजली आपूर्ति नहीं कर सकता. वहीं लातेहार के मुख्य अभियंता ने बताया कि बिजली की आपूर्ति करनी है तो हमसे बात करना चाहिये,मगर कोई भी अधिकारी इस मामले में एक- दूसरे से बात करना नहीं चाहते़ इसके कारण गारूवासी अंधेरे में रहने को विवश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










