कार्रवाई: मुख्य सचिव ने काम में लापरवाही के खिलाफ उठाया कदम, चार अधिकारियों का वेतन बंद

सरायकेला/कुचाई: राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कुचाई के दलभंगा में सोमवार को फोकस एरिया विकास योजना की समीक्षा की. इस योजना के लिए चयनित जिले के 46 गांवों में चलाये जा रहे विकास कार्यों के प्रगति की जानकारी उन्होंने हासिल की. इस दौरान मुख्य सचिव ने जिले के चार अधिकारियों के वेतन बंद […]
सरायकेला/कुचाई: राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कुचाई के दलभंगा में सोमवार को फोकस एरिया विकास योजना की समीक्षा की. इस योजना के लिए चयनित जिले के 46 गांवों में चलाये जा रहे विकास कार्यों के प्रगति की जानकारी उन्होंने हासिल की. इस दौरान मुख्य सचिव ने जिले के चार अधिकारियों के वेतन बंद करने का निर्देश दिया.
कार्य में लापरवाही के मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमनी खोलको व जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल तथा बैठक में पूरी रिपोर्ट तैयार कर नहीं पहुंचने के कारण जिला कृषि पदाधिकारी रामचंद्र व जिला सहकारिता पदाधिकारी श्रीकृष्ण भगत के वेतन रोके गये. बैठक के बाद मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि जिले में विकास कार्य की प्रगति संतोषजनक है, लेकिन इसमें और तेजी लाने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










