सोनम ने कहा - बचपन में मेरे साथ हुई थी छेड़खानी, आज तक नहीं भूल पायी हूं

मुंबई : अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक शो के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़ी एक घटना का खुलासा किया. सोनम कपूर ने बताया, जब में छोटी थी, तो मेरे साथ छेड़छाड़ हुआ था. हालांकि सोनम ने उस व्यक्ति का नाम नहीं लिया और न ही उसके बारे में कुछ बताया. हालांकि सोनम चैट शो के […]
मुंबई : अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक शो के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़ी एक घटना का खुलासा किया. सोनम कपूर ने बताया, जब में छोटी थी, तो मेरे साथ छेड़छाड़ हुआ था. हालांकि सोनम ने उस व्यक्ति का नाम नहीं लिया और न ही उसके बारे में कुछ बताया. हालांकि सोनम चैट शो के दौरान काफी भावुक हो गयी और कहा कि हां. मेरे साथ कम उम्र में मोलेस्टेशन हुआ है, मैं इसे महसूस कर सकती हूं. ये आघात पहुंचाने वाला है.
सोनम कपूर ने यह खुलासा चैट के दौरान एक प्रोमो शो में किया. राजीव मासंद के साथ इस इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट , राधिका, आप्टे, विद्या बालान, अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं. इस शो के प्रोमो में सभी एक्ट्रेसेस अपनी जिदंगी से जुड़ी कुछ आप बीती शेयर कर रही हैं.ज्ञात हो कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी फिल्मी अभिनेत्री ने अपने साथ हुए छेड़खानी का जिक्र किया है. इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों ने छेड़खानी की बात स्वीकारी है. सुरवीन चावला ने भी स्वीकारा था कि फिल्म के लिए उन्हें कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था.सोनम कपूर, अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी, एवं फिल्म निर्माता सुरिन्दर कपूर की पोती हैं. सोनम कपूर तीनों बच्चों में सबसे बड़ी हैं.उन्होंने भंसाली की फिल्म सांवरिया (2007) से अपनी करियर की शुरुआत की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




