रांची : पोस्टर–होर्डिंग्स विकास मॉडल नहीं, गांव के लोगों का उठ रहा विश्वास : सुदेश महतो

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि सरकार जिस पोस्टर–होर्डिंग्स और प्रचार आधारित विकास मॉडल को सामने रखकर परिवर्तन के बड़े दावे कर रही है, वह विकास नहीं है़ उन पर गांव के लोगों का भरोसा नहीं है़ हर आम आदमी का सवाल है कि राजधानी रांची से […]
रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि सरकार जिस पोस्टर–होर्डिंग्स और प्रचार आधारित विकास मॉडल को सामने रखकर परिवर्तन के बड़े दावे कर रही है, वह विकास नहीं है़ उन पर गांव के लोगों का भरोसा नहीं है़ हर आम आदमी का सवाल है कि राजधानी रांची से विकास की योजनाएं और कल्याण कार्यक्रम चलकर बीच में कहां ठहर जाती है़ं
श्री महतो गुरुवार को लोहरदगा के ईटा गांव में लोगों को संबोधित कर रहे थे़ कहा कि रांची में बैठक कर गांव की तस्वीर नहीं बदली जा सकती है़गांव को सत्ता का केंद्र बनाना होगा़ शुक्रवार को यात्रा बड़कागांव पहुंचेगी श्री महतो ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और साहित्यिक गतिविधियों से जुड़ कर आदिवासियों के बीच बौद्धिक अलख जगाने वाले बिहारी लकड़ा के गांव भेजवाली और आंदोलनकारी पिंजू भगत के गांव भट्टखिजरी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया़ यात्रा में डाॅ देवशरण भगत, सुनैना देवी, सुबोध प्रसाद, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, रामलखन साहू, अंजू देवी आदि शामिल हुए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




