कल जारी होगा इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jun 2018 1:53 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की अोर से ली गयी मैट्रिक व इंटर साइंस व कॉमर्स की परीक्षा का रिजल्ट सात जून को जारी होगा. प्रभात खबर से बातचीत में जैक के चेयरमैन डॉ अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि 7 जून को रिजल्ट आना सुनिश्चित है. इस बार मैट्रिक का रिजल्ट इंटर के बाद […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की अोर से ली गयी मैट्रिक व इंटर साइंस व कॉमर्स की परीक्षा का रिजल्ट सात जून को जारी होगा. प्रभात खबर से बातचीत में जैक के चेयरमैन डॉ अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि 7 जून को रिजल्ट आना सुनिश्चित है.
इस बार मैट्रिक का रिजल्ट इंटर के बाद जारी होगा. उम्मीद है कि 10 जून को मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा. उक्त दोनों परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद इंटर कला की परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा. आर्ट्स का रिजल्ट जून के 16 तारीख तक निकलने की उम्मीद है. गौरतलब है कि 7 जून को ही दिल्ली विश्वविद्यालय में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि तय की गयी है. उक्त तिथि को ध्यान में रखते हुए भी 7 जून को जैक के इंटर का रिजल्ट जारी किया जा रहा है. शाम 6 बजे तक डीयू में एडमिशन के लिए आवेदन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




