रांची : संचालक ने 4.75 करोड़ की अघोषित संपत्ति की बात स्वीकारी, 1.56 करोड़ देना होगा टैक्स
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : कशिश डेवलपर के ठिकानों पर सर्वे के दौरान 4.75 करोड़ रुपये की अघोषित आमदनी से संबंधित ब्योरा मिला है. कंपनी के संचालकों ने इस अघोषित आमदनी पर टैक्स देने की बात स्वीकार कर ली है. इस अघोषित संपत्ति पर 1.56 करोड़ रुपये टैक्स चुकाना होगा सर्वे के दौरान मिले अन्य साक्ष्यों के आधार […]
विज्ञापन
रांची : कशिश डेवलपर के ठिकानों पर सर्वे के दौरान 4.75 करोड़ रुपये की अघोषित आमदनी से संबंधित ब्योरा मिला है. कंपनी के संचालकों ने इस अघोषित आमदनी पर टैक्स देने की बात स्वीकार कर ली है. इस अघोषित संपत्ति पर 1.56 करोड़ रुपये टैक्स चुकाना होगा
सर्वे के दौरान मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच जारी रखे जाने की सूचना है. आयकर विभाग ने आठ मार्च को कंपनी के ठिकानों पर सर्वे शुरू किया था. बाद में कशिश न्यूज को भी सर्वे के दायरे में शामिल कर लिया गया. आयकर विभाग ने कंपनी द्वारा आमदनी के मुकाबले कम टैक्स चुकाने के आरोपों के मद्देनजर सर्वे किया.
कंपनी के पांच निदेशक सुशील चौधरी, अजीत, योगेंद्र जैन, त्रिलोकी नाथ व सुजीत चौधरी हैं. जांच-पड़ताल के दौरान इस बात की जानकारी मिली है कि कंपनी ने सुरभि इनक्लेव, नारायण प्लाजा सहित अन्य कई परियोजनाओं को पूरा किया है. कंपनी का सेल सिटी फेज-टू अब पूरा होने की कगार पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










