ePaper

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो दर्जन घर जले

Updated at : 10 Mar 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो दर्जन घर जले

सीओ ने राजस्व कर्मचारी को जांच कर सूची बनाने का दिया आदेश बलिया : थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत अंतर्गत हुसैना गांव के रामनाथपुर टोला में गुरुवार की रात हुई भीषण अगलगी में करीब दो दर्जन परिवारों के घर जल कर राख हो गये. स्थानीय लोग आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं. […]

विज्ञापन

सीओ ने राजस्व कर्मचारी को जांच कर सूची बनाने का दिया आदेश

बलिया : थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत अंतर्गत हुसैना गांव के रामनाथपुर टोला में गुरुवार की रात हुई भीषण अगलगी में करीब दो दर्जन परिवारों के घर जल कर राख हो गये. स्थानीय लोग आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं. बताया जाता है कि गुरुवार की रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से हुसैना निवासी बबलू साह के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगी. देखते ही देखते आग पूरी तरह फैल गयी. मध्यरात्रि होने के कारण गांव के लोग अपने-अपने घरों में सोये थे. अचानक आग की लपटें तेज होते देख लोगों ने आनन-फानन में घटनास्थल की ओर दौड़े. तेज आग की लपटें देख आसपास में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि जब तक लोग समझ पाते तब तक फूस का घर रहने के कारण आग की लपटें तेज हो गयी और देखते ही देखते आसपास के कई घरों को अपने आगोश में ले लिया. इसकी जानकारी देते हुए पीड़ित परिजनों ने बताया कि आग लगने के कारण राजीव साह की बकरी, बिंदेश्वरी शाह के घर में रखे एक लाख रुपये नकद, सतीश साह के 30 हजार नकद एवं विकास महतो की एलईडी टीवी सहित घर में रखे कपड़ा, जेबर, बर्तन, अनाज, फर्नीचर जलकर राख हो गया. आग से जितेंद्र साह, ज्योतिष साह, हिरदी साह, पप्पू साह, जगनी साह, विकास साह, दिलीप महतो, संजय महतो, अखिलेश महतो, लक्ष्मण महतो, बुधु साह, राहुल साह, अजय साह सहित करीब दो दर्जन लोगों का घर जलकर राख हो गया. आग लगने की घटना सुनते ही जिला परिषद सदस्य गीता देवी, प्रखंड प्रमुख कुंदन यादव, जदयू युवा नेता पवन कुमार, बीडीओ मनोज पासवान, मुखिया सहित कई लोगों ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया. वहीं तत्काल जिला परिषद सदस्य गीता देवी के द्वारा पीडि़त परिवारों को दों किलो चूड़ा, व चीनी वितरण किया गया. घटना की सूचना पाकर सीओ विभा रानी ने राजस्व कर्मचारी को जांच कर पीड़ितों की सूची बनाने का आदेश दिया. ताकि पीड़ित परिवारों को सरकार द्वारा दिये जाने वाली सहायता राशि अविलंब दी जा सके.
पीड़ित परिवारों में मचा कोहराम:अग्निकांड में बेघर हुए पीड़ित परिवारों के बीच घटना के बाद कोहराम मच गया. अग्निपीड़ितों को यह चिंता सता लगी है कि अब वे खुले आसमान में कैसे रह पायेंगे. घटना के बाद आसपास के जनप्रतिनिधियों ने पीडि़त परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola