20 बोतल विदेशी शराब बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2018 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

कुम्हारसो पंचायत अंतर्गत बदिया गांव में पुलिस ने की छापेमारी वहीं धंधे में संलिप्त धंधेबाज फरार हो गया गढ़पुरा : थाना क्षेत्र के कुम्हारसो पंचायत अंतर्गत बदिया गांव से देर रात थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 20 बोतल शराब बरामद की है. वहीं शराब के धंधे में संलिप्त धंधेबाज पुलिस […]
विज्ञापन
कुम्हारसो पंचायत अंतर्गत बदिया गांव में पुलिस ने की छापेमारी
वहीं धंधे में संलिप्त धंधेबाज फरार हो गया
गढ़पुरा : थाना क्षेत्र के कुम्हारसो पंचायत अंतर्गत बदिया गांव से देर रात थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 20 बोतल शराब बरामद की है. वहीं शराब के धंधे में संलिप्त धंधेबाज पुलिस की सूचना मिलते ही फरार हो गया. थाना अध्यक्ष रुबीकांत कच्छप ने बताया कि क्षेत्र के कुम्हारसों पंचायत अंतर्गत बदिया गांव निवासी जयजयराम पासवान, पिता भीखो पासवान के बारे में सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति अवैध रूप से क्षेत्र में शराब सप्लाई का काम करता है.
सूचना पर उसके घर पर छापेमारी की गयी. छापेमारी में एक बैग में रखें 200 एमएल का 18 बोतल रॉयल स्टैग ब्रांड की शराब तथा दो बोतल 700एमएल रॉयल स्टैग ब्रांड की शराब बरामद की गयी है. वहीं धंधेबाज फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. छापेमारी के दौरान थानाध्यक्ष के अलावा सहायक अवर निरीक्षक शरमानंद यादव के व अन्य पुलिस बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




