अतिक्रमित जमीन से हटने को कहा तो मुखियापति ने युवक को पीटा

बक्सर : कृष्णाब्रह्म थाना के अरक गांव में गुरुवार को एक युवक को सरकारी जमीन पर से मुखिया को हटाना महंगा पड़ गया. मुखिया पति ने युवक की जमकर पिटाई कर दी और साथ ही दहशत फैलाने के लिए मौके पर फायरिंग की. वहीं स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती […]
बक्सर : कृष्णाब्रह्म थाना के अरक गांव में गुरुवार को एक युवक को सरकारी जमीन पर से मुखिया को हटाना महंगा पड़ गया. मुखिया पति ने युवक की जमकर पिटाई कर दी और साथ ही दहशत फैलाने के लिए मौके पर फायरिंग की. वहीं स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुखिया पति राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया. जख्मी युवक अरक गांव का रहनेवाला अजय कुमार बताया जाता है.
जानकारी के अनुसार मामला सरकारी जमीन पर अतिक्रमण से जुड़ा हुआ है. दरअसल गांव में सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए सरकारी स्तर पर चलाये जा रहे अभियान के दौरान भू-मापी हो रही थी. मापी होने के बाद यह देखा गया मुखिया पति राजू सिंह समेत कुछ अन्य लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है. इसी बात को लेकर अजय कुमार ने सामान्य लहजे में उनसे सरकारी जमीन का अतिक्रमण न किये जाने की बात कही, जिस पर मुखिया पति राजू सिंह समेत अन्य लोग भड़क उठे,
जिसमें मुखिया पति राजू सिंह ने गाली-गलौज से हाथापाई तक जा पहुंचा. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर स्थिति को नियंत्रण में कर दिया. इस घटना के अगले दिन शुक्रवार की सुबह अजय सिंह गांव में किसी काम से निकला था. तभी मुखिया पति राजू सिंह समेत अन्य नामजद आरोपितों उसे घेर लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी, जिसमें अजय कुमार बेहोश हो गया. जब वह बेहोश हो गया तो मुखिया पति राजू और सभी लोग मरा समझकर भाग गये. इसी बीच अजय कुमार की भाभी मौके पर पहुंची
और अजय सिंह बेहोशी की हालत में घर लायी. जैसे ही अजय को घर लायी तो मुखिया पति राजू सिंह अपने समर्थकों के साथ आ पहुंचा और फायरिंग करने लगा. हालांकि गोली किसी को नहीं लगी. स्थानीय लोगों ने अजय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही इसकी सूचना कृष्णाब्रह्म थाना को दी. वहीं अजय के बयान पर मुखिया पति राजू रंजन सिंह समेत दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया के मामले में जख्मी व्यक्ति के फर्द बयान के बाद मुखिया पति राजू रंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




