ePaper

सड़क हादसे में युवक जख्मी

Updated at : 10 Mar 2018 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक जख्मी

लालगंज नगर : करताहां थाना के अंतर्गत हाजीपुर-लालगंज मुख्यमार्ग पर शुक्रवार को दोपहर घटारो स्थित डेली बाजार के निकट एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. बाइक पलटते ही अफरा तफरी की माहौल उत्पन्न हो गयी. इस घटना बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया. हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया. दुघर्टना के वक्त पीछे […]

विज्ञापन

लालगंज नगर : करताहां थाना के अंतर्गत हाजीपुर-लालगंज मुख्यमार्ग पर शुक्रवार को दोपहर घटारो स्थित डेली बाजार के निकट एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. बाइक पलटते ही अफरा तफरी की माहौल उत्पन्न हो गयी. इस घटना बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया. हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया. दुघर्टना के वक्त पीछे से कोई बड़ा वाहन नहीं गुजरा, वरना युवक की जान जा सकती थी.

जानकार के मुताबिक युवक हाजीपुर के कोहनारा घाट से अपने आवास मुजफ्फरपुर जा रहा था. वह हाजीपुर किसी पूजन कार्य से आया था. घर वापस लौटने के क्रम घटना हो गयी.
पूजन कार्य होने के बाद वह हाजीपुर-लालगंज मुख्यमार्ग से मुजफ्फरपुर जा रहा था. इसी दौरान लालगंज के घटारो पुरानी पेठियां के समीप एक वृद्ध अचानक बाइक के सामने आया गया. वृद्ध को बचाने के लिए उसने पावर ब्रेक लगाया, जिस कारण वह दूर जाकर फेंका गया. सड़क पर गिरते ही जोरदार आवाज हुई. आवाज सुन स्थानीय लोगों घटनास्थल की ओर दौड़े, जहां देखा कि एक युवक सड़क पर बेहोश पड़ा है. उसे गंभीर चोटें लगी थी. स्थानीय देवेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे स्थानीय निजी क्लिनिक को भर्ती कराया. युवक बेहोश था, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी. उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद परिजनों को सूचना दी गयी. सूचना मिलने के बाद परिजन लालगंज पहुंच बिना लेट किये घायल को मुजफ्फरपुर ले गये.
बोले पुलिस पदाधिकारी
इसकी सूचना मिली है. घटनास्थल पर जाने के बाद क्लिनिक में गये, लेकिन तब तक घायल जा चुका था.
लाल बहादुर, करताहां थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola