ePaper

जढ़ुआ में स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर, एक घायल

Updated at : 10 Mar 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
जढ़ुआ में स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर, एक घायल

हाजीपुर : महात्मा गांधी सेतु मुख्य मार्ग के जढ़ुआ के पास शुक्रवार को स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार जूनियर इंजीनियर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल मो फिरोज […]

विज्ञापन

हाजीपुर : महात्मा गांधी सेतु मुख्य मार्ग के जढ़ुआ के पास शुक्रवार को स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार जूनियर इंजीनियर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल मो फिरोज आलम (24) सीवान जिला के प्रेमहाता निवासी मो असगर हुसैन का पुत्र है. जानकारी के अनुसार पीडब्लूडी में जेई के पद पर पटना के बिस्कोमान में पदस्थापित है और वह अपने विभागीय कार्य से हाजीपुर से आरा लौट रहे थे .

सड़क हादसे में छात्रा घायल
हाजीपुर. दिग्घी में शुक्रवार को ऑटो की ठोकर से एक साइकिल सवार छात्रा घायल हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से छात्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. घायल छात्रा पहेतिया निवासी राजेश की पुत्री 17 बर्षीया सलोनी कुमारी है.
जानकारी के अनुसार छात्रा साइकिल से जा रही थी कि इसी बीच एक तेज रफ्तार की ऑटो ने साइकिल में ठोकर मार दिया जिससे साइकिल सवार घायल हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola