पुलिस व शराब माफियाओं में मुठभेड़, बीएमपी जवान शहीद

मोरवा (समस्तीपुर) : हलई ओपी के इंद्रवारा गांव स्थित केवल स्थान के समीप सोमवार की रात पुलिस व शराब कारोबारियों के बीच हुई मुठभेड़ में बीएमपी का एक जवान शहीद हो गया, वहीं सरायरंजन थानाध्यक्ष घायल हो गये. शहीद डीआइयू का जवान अनिल कुमार है. घटना में दोनों ओर से कई चक्र गोलियां चली हैं. […]
मोरवा (समस्तीपुर) : हलई ओपी के इंद्रवारा गांव स्थित केवल स्थान के समीप सोमवार की रात पुलिस व शराब कारोबारियों के बीच हुई मुठभेड़ में बीएमपी का एक जवान शहीद हो गया, वहीं सरायरंजन थानाध्यक्ष घायल हो गये. शहीद डीआइयू का जवान अनिल कुमार है. घटना में दोनों ओर से कई चक्र गोलियां चली हैं. घटनास्थल से चार खोखा, एक मोबाइल व तीन जोड़ी चप्पल बरामद किये गये हैं. घटना के बाद अपराधी गाड़ी छोड़कर भाग निकले. कार में भारी मात्रा में शराब लदी है.
पुलिस ने कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. मृत जवान का पोस्टमॉर्टम कराया गया है. शहीद पुलिस जवान अनिल जहानाबाद के पितांबरपुर निवासी स्व विशुनदेव शर्मा का पुत्र है. इस मामले में हलई ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के बारे में बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक हथियार व शराब लदी कार इंद्रवारा केवल स्थान की ओर आ रही है. इसके बाद सरायरंजन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह डीआइयू पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










