ePaper

शराब माफिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन

Updated at : 29 Nov 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
शराब माफिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन

थानाध्यक्ष घायल, कई राउंड हुई फायरिंग मोरवा : हलई ओपी क्षेत्र के इंद्रवारा गांव स्थित केवल स्थान के पास सोमवार की देर रात पुलिस व शराब माफियाओं के बीच हुई मुठभेड़ में बीएमपी की मौत के बाद एसपी ने छापेमारी टीम का गठन किया है. गोली लगने से सरायरंजन थानाध्यक्ष घायल हो गये. शहीद डीआइयू […]

विज्ञापन

थानाध्यक्ष घायल, कई राउंड हुई फायरिंग

मोरवा : हलई ओपी क्षेत्र के इंद्रवारा गांव स्थित केवल स्थान के पास सोमवार की देर रात पुलिस व शराब माफियाओं के बीच हुई मुठभेड़ में बीएमपी की मौत के बाद एसपी ने छापेमारी टीम का गठन किया है. गोली लगने से सरायरंजन थानाध्यक्ष घायल हो गये. शहीद डीआइयू का जवान अनिल कुमार था. घटना में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई थी. पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा, एक मोबाइल व
पुलिस व शराब
तीन जोड़ी चप्पल बरामद किये हैं. घटना के बाद अपराधी गाड़ी छोड़ कर भाग निकले. कार में भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी है. पुलिस ने कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. मृत जवान का पोस्टमॉर्टम कराया गया है. शहीद पुलिस जवान अनिल जहानाबाद के पितांबरपुर निवासी स्व विशुनदेव शर्मा का पुत्र है. मामले में हलई ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक हथियार व शराब लदी कार इंद्रवारा केवल स्थान की ओर आ रही है. इसके बाद सरायरंजन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह डीआइयू टीम के साथ केवल स्थान के पास इंतजार करने लगे. देर रात यूपी नंबर की होंडा सिटी कार यूपी16 जे 5988 के चकलालशाही की ओर से आते देख कर पुलिस सजग हो गयी. कार जैसे ही केवल स्थान पहुंची, पुलिस वाहन देख थोड़ी देर रुकने के बाद बैक गियर लगा कर कार सवार भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने कार का पीछा करना शुरू किया. केवल स्थान से करीब पांच सौ मीटर दूर ही पुलिस वाहन ने कार को आगे से घेर लिया. इसके बाद कार के अंदर में मौजूद सशस्त्र अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. इसी क्रम में अपराधियों की ओर से की गयी फायरिंग में बीएमपी जवान के सीने में एक व दो गोली पीछे से लग गयी. गोली लगते ही जवान मौके पर ही शहीद हो गये. थानाध्यक्ष भी घायल हो गये. जब तक पुलिस संभलती अपराधी अंधेरे का लाभ उठा कर चाबी कार में ही छोड़ कर दक्षिण दिशा की ओर भाग निकले. जवान को अस्पताल लाया गया, लेकिन जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
कार में थी दो सौ बोतल शराब
जांच के क्रम में जब्त हुई अपराधियों की कार से करीब दो सौ बोतल शराब मिली है. सभी रॉयल स्टैग 750 एमएल की बोतलें हैं. जब्त कार को लेकर पुलिस जांच में जुटी है. कार के नंबर को खंगाला जा रहा है. बरामद मोबाइल का भी कॉल डिटेल निकाल कर पुलिस जांच में जुटी है. बरामद खोखा नाइन एमएम पिस्टल व एसएलआर का बताया जाता है.
घटनास्थल की जांच की गयी है. टीम गठित कर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए सघन छापेमारी की जा रही है. जवान की शहादत को यूं ही बेकार नहीं जाने दिया जायेगा.
दीपक रंजन, एसपी, समस्तीपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola