डूबने से युवती की मौत, गांव में मातमी सन्नाटा

परबत्ता : गंगा की उपधारा में डूबने से एक युवती की मौत हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से युवती का शव पानी से निकाला गया. मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर कवेला गांव निवासी पप्पू कुमार की 18 वर्षीय पुत्री सुष्मिता कुमारी गंगा की उपधारा में स्नान कर रही थी. अचानक उसका पैर फिसल […]
परबत्ता : गंगा की उपधारा में डूबने से एक युवती की मौत हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से युवती का शव पानी से निकाला गया. मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर कवेला गांव निवासी पप्पू कुमार की 18 वर्षीय पुत्री सुष्मिता कुमारी गंगा की उपधारा में स्नान कर रही थी. अचानक उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चली गयी. जिसके कारण उसकी मौत पानी में डूबने से हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से शव को गंगा की उप धारा से निकाला गया.
कवेला पंचायत के मुखिया बाल कृष्ण शर्मा उर्फ ललन शर्मा ने घटना की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ एवं परबत्ता थाना को दिया. परबत्ता पुलिस ने शव को पोस्टमॅार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










