निकाह के बाद तकरार, दर्द दे रहे दारोगा बाबू

पूर्णिया : मरंगा थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक जमील अख्तर एक बार फिर विवादों में हैं. वे अपनी दूसरी बीवी फुलदाय खातून को लेकर छह माह बाद सुर्खियों में हैं. दरअसल पूर्णिया में ही रह रही उनकी बीवी फुलदाय ने इस बार दारोगा बाबू पर बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाया है. फुलदाय खातून का […]
पूर्णिया : मरंगा थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक जमील अख्तर एक बार फिर विवादों में हैं. वे अपनी दूसरी बीवी फुलदाय खातून को लेकर छह माह बाद सुर्खियों में हैं. दरअसल पूर्णिया में ही रह रही उनकी बीवी फुलदाय ने इस बार दारोगा बाबू पर बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाया है. फुलदाय खातून का कहना है कि उन्हें घर से भी निकाल दिया गया है.
सोमवार को पिटाई से जख्मी फुलदाय खातून एसपी कार्यालय गुहार के लिए पहुंचीं. एसपी की अनुपस्थिति में एसडीपीओ राजकुमार साह से मिल कर न्याय की गुहार लगायी. गौरतलब है कि फुलदाय खातून श्री अख्तर की दूसरी बीवी है. इससे पहले वे 19 वर्ष पहले निकाह रचा चुके हैं और उनके चार बच्चे भी हैं. श्री अख्तर मूल रूप से कटिहार जिला के सेमापुर के निवासी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










