24 गैस सिलिंडरों को किया जब्त

छपरा (सारण) : रसोई गैस की कालाबाजारी करनेवालों के खिलाफ पुलिस ने मुहिम तेज कर दी है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर मुहल्ले में रसोई गैस के सिलिंडर का अवैध कारोबार करनेवालों के खिलाफ पुलिस ने रविवार की रात छापेमारी की और 24 सिलिंडरों को जब्त कर लिया. छापेमारी का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक हरकिशोर […]
छपरा (सारण) : रसोई गैस की कालाबाजारी करनेवालों के खिलाफ पुलिस ने मुहिम तेज कर दी है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर मुहल्ले में रसोई गैस के सिलिंडर का अवैध कारोबार करनेवालों के खिलाफ पुलिस ने रविवार की रात छापेमारी की और 24 सिलिंडरों को जब्त कर लिया. छापेमारी का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने किया.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रसोई गैस सिलिंडर का अवैध कारोबार करने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया, जिसमें दीपक कुमार तथा छोटू कुमार शामिल हैं. वहां से पुलिस ने रसोई गैस की रिफिलिंग करने वाले औजार भी बरामद की है. इस मामले में रसोई गैस के सिलिंडर का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है और इसकी जांच कर रही है. प्राथमिकी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमारी नीलम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




