करेंट ने ली पांच वर्षीय मासूम की जान

गुठनी : सोमवार की सुबह सोहन तुरहा के छोटे बेटे तनु की मौत बिजली के तार की चपेट में आने से हो गयी. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. घटना के संबंध में सोहन ने बताया कि मेरे दोनों पुत्र टनु और राहुल सुबह छह बजे साइकिल से खेत में जा […]
गुठनी : सोमवार की सुबह सोहन तुरहा के छोटे बेटे तनु की मौत बिजली के तार की चपेट में आने से हो गयी. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. घटना के संबंध में सोहन ने बताया कि मेरे दोनों पुत्र टनु और राहुल सुबह छह बजे साइकिल से खेत में जा रहे थे कि रास्ते में भिटौली बाबा ब्रह्मस्थान के पास स्थित सरकारी ट्यूबवेल का तार टूट कर रास्ते में गिरा था. इसकी चपेट में साइकिल सहित बच्चा आ गया. बिजली के झटके से जहां बड़ा बेटा राहुल दूर फेंका गया,
वहीं छोटा बेटा तनु साइकिल सहित तार में ही सटा रह गया. शोर मचाने पर बिजली कटवाया गया और बच्चे को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. इधर मौत की खबर मिलते ही घर की औरतें रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच चीखने-चिल्लाने लगीं. इससे माहौल गमगीन हो गया. दूसरी तरफ बिजली विभाग व सरकारी ट्यूबवेल के चालक की लापरवाही से लोग आक्रोशित हो गये. लेकिन मौके पर मौजूद बीडीओ आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, प्रखंड प्रमुख कामोद नारायण सिंह ने समझा-बुझाकर कर लोगों को शांत कराया और बिजली विभाग से चार लाख का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




