ePaper

Mahant Narendra Giri Death Case: CBI की रिमांड अवधि खत्म, वापस नैनी जेल भेजे गए आनंद गिरि समेत तीनों आरोपी

Updated at : 04 Oct 2021 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
Mahant Narendra Giri Death Case: CBI की रिमांड अवधि खत्म, वापस नैनी जेल भेजे गए आनंद गिरि समेत तीनों आरोपी

Mahant Narendra Giri Death Case: महंत नरेंद्र गिरि की मौत मामले में आनंद गिरि समेत तीनों आरोपियों की रिमांड अवधि सोमवार को खत्म हो गई, जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें वापस नैनी जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

Mahant Narendra Giri Death Case: महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में आरोपी आनंद गिरि, लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या तिवारी, उनके बेटे संदीप तिवारी को नैनी जेल भेज दिया है. सात दिन की सीबीआई रिमांड सोमवार शाम चार बजे समाप्त हो गई. इस दौरान सीबीआई ने आनंद गिरि के हरिद्वार आश्रम से लैपटॉप और मोबाइल बरामद किया. दोनों का डेटा रिकवर किया जा रहा है.

सीबीआई ने तीनों आरोपियों के करीबियों से भी पूछताछ की है. इसके अलावा, बाघंबरी मठ से जुड़े विवाद और बैंक खातों की भी जानकारी ली.

Also Read: Mahant Narendra Giri death case: आनंद गिरि को लेकर हरिद्वार से वापस प्रयागराज लौटी पुलिस, जानें अब तक का अपडेट

बता देंं, सीबीआई ने महंत नरेंद्र गिरि की मौत मामले मे मुकदमा दर्ज करने के बाद तीनों आरोपियों आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप को कोर्ट के आदेश पर सात दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था. रिमांड 28 सितंबर की सुबह 10 बजे से चार अक्तूबर की शाम चार बजे तक थी.

Also Read: Mahant Narendra Giri Death: मामले की CBI से जांच कराने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

सीबीआई ने जेल भेजने से पहले तीनों आरोपियों का रविवार शाम को बेली अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया था, जिसमें किसी भी आरोपी के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले. तीनों आरोपियों को चार बजने से पहले ही नैनी जेल भेज दिया गया. एक वैन में आद्या तिवारी को बेटे संदीप के साथ तो दूसरे वैन में आनंद गिरि को ले जाया गया.

नैनी जेल के अंदर जाने के दौरान आनंद गिरि ने हाथ दिखाकर मीडियाकर्मियों और अपने समर्थकों का अभिवादन किया. समर्थकों से आनंद गिरि ने कहा कि आप लोग परेशान न हों, हनुमानजी सब ठीक कर देंगे.

बता दें, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की 21 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनका शव बांघबरी मठ में फंदे से लटका मिला था. उनके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें आनंद गिरि, आद्या तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया गया था.

Also Read: महंत नरेंद्र गिरि के षोडशी भंडारे में महंतों को दिए जाएंगे सोने की अंगूठी और चांदी के बर्तन जैसे कीमती सामान

सुसाइड नोट में, बलबीर गिरि को बाघंबरी मठ का उत्तराधिकारी बनाने की बात लिखी गई थी. मंगलवार को षोडशी भंडारे के दौरान बलबीर गिरि का पट्टाभिषेक किया जाएगा.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola