Aligarh News: दूल्हे को लंगड़ाते देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग हो वापस लौटी बारात

दूल्हे वाले बारात लेकर अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के गांव में गए. दावत की तैयारियां चल रही थी. लगन सगाई के लिए जैसे ही दूल्हा लंगड़ाते हुए पहुंचा, तभी लड़की के परिवार वालों को लड़के के दिव्यांग होने का शक हुआ और लड़की वालों ने शादी करने से मना कर दिया.
Aligarh News: कुछ ही बारात ऐसी होती है, जहां बैंड बाजा तो बजता है, पर बारात को बिना खाना खाए और बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ता है. ऐसा ही कुछ अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र में हुआ. दूल्हे को लंगड़ाते देख दुल्हन के परिवार वालों ने शादी से मना कर दिया. बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा.
अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के एक गांव की लड़की के लिए घरवाले मथुरा के एक गांव के लड़के को देखने के लिए गए. लड़के के पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था. परिवार वालों की ओर से बताया गया कि हादसे में पैर में फ्रैक्चर हो गया है, इसलिए प्लास्टर चढ़ा हुआ है. सही हो जाएगा. शादी तय कर दी गई.
Also Read: UP Board Exam 2022: अलीगढ़ के चार केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन, इतनी कॉपी हर रोज हो रही चेक
दूल्हे वाले बारात लेकर अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के गांव में गए. दावत की तैयारियां चल रही थी. लगन सगाई के लिए जैसे ही दूल्हा लंगड़ाते हुए पहुंचा, तभी लड़की के परिवार वालों को लड़के के दिव्यांग होने का शक हुआ और लड़की वालों ने शादी करने से मना कर दिया. शादी के रंग में भंग पड़ गया. हंगामा होने लगा, सूचना पर पुलिस पहुंची. दूल्हे को थाने ले जाया गया.
Also Read: पति की शादी में जमकर नाची पत्नी, सौतन को खुशी-खुशी ले आई घर, यह है पूरा मामला
दोनों पक्षों को बिठाकर बातचीत कराई गई पर सफलता नहीं मिली. अगले दिन पंचायत हुई. पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया. इस हंगामे के बीच बाराती, बिना दावत खाए और बिना दुल्हन के ही वापस लौट गए.
दिव्यांगता को छुपाकर शादी पक्का करने के बाद हुए बवाल को समझौते के द्वारा समाप्त करने के बाद लड़की के घर वालों ने देर शाम दुल्हन की शादी दूसरे लड़के के साथ कर दी. दूसरे लड़के के साथ आए बारातियों ने दावत भी खाई और दुल्हन को भी साथ विदा कराके ले गए.
रिपोर्ट- चमन शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




