पति की शादी में जमकर नाची पत्नी, सौतन को खुशी-खुशी ले आई घर, यह है पूरा मामला

दंपति की चार साल पहले शादी हुई थी. दोनों की कोई संतान नहीं थी. पति की संतान की इच्छा को देखते हुए पत्नी अपने पति की दूसरी शादी पर राजी हो गई. यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.
बरेली जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी ने अपने पति की दूसरी शादी करायी है. यही नहीं, वह खुशी-खुशी अपनी सौतन को विदा कर घर भी ले आयी है. बारात में भी पत्नी ने जमकर डांस किया.
दरअसल, दंपति की चार साल पहले शादी हुई थी. दोनों की कोई संतान नहीं थी. पति की संतान की इच्छा को देखते हुए पत्नी अपने पति की दूसरी शादी पर राजी हो गई. यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.
बताया जा रहा है कि शादी के खिलाफ पत्नी के मायके वालोंने थाने में तहरीर दे दी थी, लेकिन जब पुलिस आई तो पत्नी पति का ढाल बनकर खड़ी हो गई. पुलिस ने भी जब यह जाना कि पत्नी की सहमति के यह शादी हो रही है तो उन्होंने पति के ऊपर कार्रवाई से इनकार कर दिया.
Also Read: अखिलेश यादव को याद आया बरेली के विधायक का ध्वस्त पेट्रोल पंप, 16 दिन बाद बनाई 12 सदस्यीय कमेटी
मिली जानकारी के मुताबिक, फरीदपुर मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी भगवंतापुर गांव के रहने वाले एक युवक से चार साल पहले की. दोनों के कोई संतान नहीं हो रहे थे. इससे पति परेशान रहने लगा. उसने संतान की प्राप्ति के लिए दूसरी शादी करने की इच्छा जतायी. इस पर पत्नी ने भी अपनी सहमति दे दी.
युवक की दूसरी शादी पीलीभीत के बिलसंडा के रहने वाली एक युवती से हुई. जब पत्नी बाराती बनकर अपने पति के साथ बारात में पहुंची तो सभी आश्चर्य चकित रह गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




