Aligarh News: अलीगढ़ में कक्षा 9 और 10 के छात्र कोविड टीकाकरण पर करेंगे प्रोजेक्ट वर्क, जानें क्या है नया आदेश

Aligarh News: अलीगढ़ में सीबीएसई, आईसीएससी और यूपी बोर्ड के कक्षा 9 व 10 के छात्रों को कोविड वैक्सीनेशन पर प्रोजेक्ट वर्क करना होगा. इस सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने पत्र जारी कर दिया है.
Aligarh News: कोविड टीकाकरण को लेकर सीबीएसई, आईसीएससी, यूपी बोर्ड के कक्षा 9 व 10 के बच्चों को प्रोजेक्ट वर्क करना होगा. इस बाबत अलीगढ़ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने पत्र जारी कर दिया है. इस पत्र में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों को कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूक करने को कहा गया है.
अलीगढ़ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन कराये जाने हेतु प्रचार प्रसार के संबंध में संस्कृत, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई, महाविद्यालय, इंटर कॉलेज, हाई स्कूल को पत्र जारी किया गया है.
Also Read: Aligarh Traffic News: मां अन्नपूर्णा यात्रा के चलते आज शहर का रूट रहेगा डायवर्ट, इन मार्गों का करें प्रयोग
जिला विद्यालय निरीक्षक के पत्र में सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड के कक्षा 9 व 10 के बच्चों को कोविड टीकाकरण पर प्रोजेक्ट वर्क देने को कहा गया है. साथ ही प्रार्थना सभा में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करना है. शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी अपने क्षेत्र में टीकाकरण के लिए प्रचार प्रसार करने को भी कहा गया है.
रिपोर्ट- चमन शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




