Wimbledon 2023: वर्ल्ड नंबर 1 कार्लोस अलकाराज चौथे दौर में पहुंचे, मेदवेदेव ने भी मारी बाजी
Published by : Agency Updated At : 09 Jul 2023 7:13 AM
Wimbledon: दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज और तीसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव शनिवार को बारिश से प्रभावित विम्बलडन के तीसरे दौर के मुकाबले में जीत दर्ज कर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया.
Wimbledon Open 2023: शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अलकाराज और तीसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव शनिवार को बारिश से प्रभावित विम्बलडन के पुरुष वर्ग के तीसरे दौर के मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रहे. बारिश के कारण विम्बलडन के छठे दिन का खेल प्रभावित हुआ जहां शुरुआती मुकाबलों में कुछ का ही परिणाम आ पाया. ऑल इंग्लैंड क्लब में केवल सेंटर कोर्ट और कोर्ट नंबर एक पर छत की सुविधा है जहां बारिश के दौरान भी मुकाबले हो सकते है.
स्पेन के अलकाराज ने सेंटर कोर्ट पर 25वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी निकोल्स जैरी को 6-3 6-7 6-3 7-5 जबकि रूस के मेदवेदेव ने कोर्ट नंबर एक पर मार्टन फुस्कोविक्स के खिलाफ पहले सेट में पिछड़ने के बाद 4-6 6-3 6-4 6-4 शिकस्त दी. घसियाले कोर्ट पर खेले जाने वाले इस ग्रैंडस्लैम में ब्राजील की बीट्रिज हद्दाद माइया ने दिन में बारिश शुरू होने से पहले तीसरे दौर के मुकाबले को जीत लिया. इस साल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इस खिलाड़ी ने महिला एकल मुकाबले में सोराना क्रिस्टिया को 6-2, 6-2 से हराया.
दो बार की विम्बलडन चैंपियन पेट्रा क्वितोवा पहला सेट अपने नाम करने के बाद बारिश के कारण खेल रोके जाते समय दूसरे सेट में पिछड़ रही थी. वह नतालिया स्टवानोविक के खिलाफ 6-3, 4-5 से आगे थी. खेल दोबारा शुरू होने पर उन्होंने हालांकि कुछ ही मिनटों में मैच को 6-3, 7-5 से अपने नाम कर लिया.
दुनिया की नंबर एक पोलैंड की इगा स्वियातेक ने करियर में दूसरी बार विंबलडन टेनिस के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. तीसरे दौर के मुकाबले में उन्होंने 30वीं वरीयता की पेत्रा मार्टिक को 6-2, 7-5 से पराजित किया. चार बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन की टक्कर अब 14वीं वरीयता की बेलिंडा बेनसिस से होगी और इस मैच में जीत के साथ वह पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करना चाहेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










