छत्तीसगढ़ में विजय शंखनाद रैली में कांग्रेस पर बरसे नरेंद्र मोदी, पढ़ें पीएम के भाषण की बड़ी बातें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने अपने वादे पूरे कर दिए होते, तो आज मोदी को इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती. पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें यहां पढ़ें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार (14 सितंबर) को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की एक रैली को संबोधित किया. रैली का नाम विजय शंखनाद रैली रखा गया था. इस विजय शंखनाद रैली में पीएम मोदी कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनता से जो वादे किये थे, अगर उन्हें पूरे कर दिए होते, तो आज मोदी को इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती. मोदी ने देश की जनता को आश्वासन दिया था कि हम गरीबों को सशक्त बनाएंगे. परिणाम आज पूरा देश देख रहा है.
पीएम श्री @narendramodi रायगढ़, छत्तीसगढ़ में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए। https://t.co/45eK8a6BSJ
— BJP (@BJP4India) September 14, 2023
-
छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सल प्रभावित राज्य के रूप में थी. बीजेपी ने वर्ष 2003 से 2018 तक जो विकास कार्य किए, उसकी वजह से इसे एक नई पहचान मिली.
-
छत्तीसगढ़ विकास में पिछड़ रहा है, लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के मोर्चे पर आगे बढ़ रही है.
-
छत्तीसगढ़ देश के विकास के लिए एक ‘पावर हाउस’ की तरह है. जब बिजली घर ठीक से काम करेगा, तो हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा मिलेगी.
-
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार विकास में हवा-हवाई बातें और झूठे दावे करने में जुटी है. छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार नहीं होने का नुकसान यहां के लोगों को और युवाओं को उठाना पड़ता है. जब-जब छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार नहीं रही है, ऐसे नुकसान की स्थिति बनी है.
-
केंद्र की बीजेपी सरकार ने नौ साल में चार करोड़ गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास दिया है. छत्तीसगढ़ के गरीबों के लिए भी आवास की स्वीकृति हुई, लेकिन कांग्रेस की सरकार गरीबों का घर बनने नहीं दे रही. महिला कल्याण, कौशल योजना, नल-जल योजना समेत समाज कल्याण की योजना को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में पीछे धकेल दिया है.
-
अच्छी सड़क, बेहतर रेल व्यवस्था, बिजली, पानी सबके लिए जरूरी है. रायपुर और दिल्ली में बीजेपी की सरकार होती है, तो यह सुविधाएं मिलतीं हैं. आज 6400 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण हुआ है. यह सब छत्तीसगढ़ के कल्याण करने की ताकत देती है.
-
देश में उत्सव का माहौल है. छत्तीसगढ़ में भी खुशी और उमंग देख रहा हूं. अभी खुशी डबल हो गई है. भारत अपनी खुशी दोगुनी उपलब्धि के साथ मना रहा है. भारत ने चंद्रयान को चांद पर पहुंचा दिया, जहां दुनिया का कोई भी देश कभी नहीं पहुंचा.
-
आप सभी भारी बारिश के बीच, इतनी असुविधा के बीच हमें आशीर्वाद देने आए हैं. ये जो प्यार, ये जो स्नेह छत्तीसगढ़ के हर कोने में मुझे मिलता है, मेरे लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है. मुझे आपकी सेवा करने की शक्ति देता है.
-
जी-20 का सफल आयोजन देशवासियों की तपस्या और परिश्रम का परिणाम है. छोटे-छोटे देशों की आवाज वैश्विक मंच तक नहीं पहुंचती थी. बड़ी संख्या में ऐसे छोटे-छोटे देश पहुंचे. जो वंचित हैं, उनको वरीयता देना भारत की प्राथमिकता है. वंचित वर्ग, आदिवासी, दलित, पिछड़े वर्ग की आवाज दबी थी, उनके सपनों को संकल्पों में बदला गया. जी-20 को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ की भी सीधी भागीदारी थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




