ePaper

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जगदलपुर समेत 53 सीटों के लिए जारी की दूसरी लिस्ट, 9 महिला को टिकट, 10 का पत्ता कटा

Updated at : 18 Oct 2023 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जगदलपुर समेत 53 सीटों के लिए जारी की दूसरी लिस्ट, 9 महिला को टिकट, 10 का पत्ता कटा

Chhattisgarh Assembly Election|छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जगदलपुर समेत 53 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इन 53 उम्मीदवारों में नौ महिला हैं. 10 वर्तमान विधायकों का टिकट काट दिया गया है.

विज्ञापन

Chhattisgarh Assembly Election|छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जगदलपुर समेत 53 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इन 53 उम्मीदवारों में नौ महिला हैं. 10 वर्तमान विधायकों का टिकट काट दिया गया है. इनमें पांच अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों से जीते थे, जबकि दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों से. कांग्रेस पार्टी ने बुधवार (18 अक्टूबर) की शाम उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई. वर्ष 2018 में जीते जिन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के टिकट काटे गए हैं, उसमें मनेंद्रगढ़, प्रतापपुर (एसटी), रामानुजगंज (एसटी), समरी (एसटी), लैलुंगा (एसटी), पाली-तानाखार (एसटी), बिलाईगढ़ (एससी), धारसींवा, रायपुर सिटी ग्रामीण और नवागढ़ (एससी) शामिल हैं.

रामानुजगंज से बृहस्पत सिंह की जगह डॉ अजय तिर्की

मनेंद्रगढ़ से डॉ विनय जायसवाल का टिकट काटकर इस बार रमेश सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है. प्रतापपुर (एसटी) से प्रेमसाय सिंह टेकम की बजाय राजकुमारी मरावी को टिकट दिया गया है. रामानुजगंज (एसटी) सीट से विधायक बृहस्पत सिंह की जगह इस बार डॉ अजय तिर्की को उतारा गया है, जबकि समरी (एसटी) से चिंतामणि महाराज का टिकट काटकर विजय पैकरा को प्रत्याशी बनाया गया है. लैलुंगा (एसटी) सीट से विधायक चक्रधर सिंह धीगर की जगह इस बार पार्टी ने विद्यावती सीदर को टिकट दिया है. पाली-तानाखार (एसटी) के विधायक का भी टिकट कट गया है. यहां मोहित राम की जगह दुलेश्वरी सीदर को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

Also Read: कांग्रेस की दोनों सरकारों में मंत्री रहे कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर, ऐसा रहा है राजनीतिक सफर

बिलाईगढ़ के एमएलए चंद्रदेव प्रसाद का भी टिकट कटा

बिलाईगढ़ (एससी) विधानसभा सीट के निवर्तमान विधायक चंद्रदेव प्रसाद राय का टिकट काटकर कविता प्राण लहरे को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है. धारसींवा से अनिता योगेंद्र शर्मा पिछली बार विधायक बने थे. इस बार छाया वर्मा को टिकट दिया गया है. रायपुर सिटी ग्रामीण से सत्यनारायण शर्मा की जगह पंकज शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है. इसी तरह नवागढ़ (एससी) के विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे की जगह इस बार जितिन जायसवाल को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

क्रम संविधानसभा का नाम2018 के प्रत्याशी2023 के प्रत्याशी
1भरतपुर-सोनहट (एसटी)गुलाब कामरोगुलाब सिंह कामरो
2मनेंद्रगढ़डॉ विनय जायसवालरमेश सिंह
3बैकुंठपुरअंबिका सिंह देव
4प्रेमनगरखेल साय सिंहखेलसाय सिंह
5भटगांवपारस नाथ रजवाड़ेपारस नाथ रजवाड़े
6प्रतापपुर (एसटी)डॉ प्रेमसाय सिंह टेकमराजकुमारी मरावी
7रामानुजगंज (एसटी)बृहस्पत सिंहडॉ अजय तिर्की
8समरी (एसटी)चिंतामणि महाराजविजय पैकरा
9लुंड्रा (एसटी)डॉ प्रीतम रामडॉ प्रीतम राम
10अंबिकापुरटीएस बाबा
11सीतापुर (एसटी)अमरजीत भगत
12जशपुर (एसटी)विनय कुमार भगतविनय कुमार भगत
13कुनकुड़ी (एसटी)यूडी मिंजयूडी मिंज
14पत्थलगांव (एसटी)रामपुकार सिंह ठाकुररामपुकार सिंह
15लैलुंगा (एसटी)चक्रधर सिंह धीगरविद्यावती सीदर
16रायगढ़प्रकाश शक्रजीत सिंह नाइकप्रकाश शक्रजीत नाइक
17सारंगगढ़ (एससी)उत्तरी गणपत जांगड़ेउत्तरी जांगड़े
18खरसियाउमेश पटेल
19धरमजयगढ़ (एसटी)लालजीत सिंह राठियालालजीत सिंह राठिया
20रामपुर (एसटी)ननकी राम कंवरफूल सिंह राठिया
21कोरबाजयसिंह अग्रवाल (जयसिंह भैया)
22कटघोड़ापुरुषोत्तम कंवरपुरुषोत्तम कंवर
23पाली-तानाखार (एसटी)मोहित रामदुलेश्वरी सीदर
24मरवाही (एसटी)अजित जोगीडॉ केके ध्रुव
25कोटारेणु अजित जोगीअटल श्रीवास्तव
26लोरमीधर्मजीत सिंहथानेश्वर साहू
27मुंगेली (एससी)पन्नूलाल मोहलेसंजीत बनर्जी
28तखतपुररश्मि आशीष सिंहडॉ रश्मि आशीष सिंह
29बिल्हाधरम लाल कौशिकसियाराम कौशिक
30बिलासपुरशैलेश पांडेयशैलेश पांडेय
31बेलतरारजनीश कुमार सिंहविजय केसरवानी
32मस्तूरी (एससी)डॉ कृष्ण मूर्ति बांधीदिलीप लहरिया
33अकलतरासौरभ सिंहराघवेंद्र सिंह
34जांजगीर-चांपानारायण चंदेलव्यास कश्यप
35सक्तीचरण दास महंत
36चंद्रपुरराम कुमार यादवराम कुमार यादव
37जैजेपुरकेशव प्रसाद चंद्राबालेश्वर साहू
38पामगढ़ (एससी)इंदु बनर्जीशेषराज हरबंस
39सरायपाली (एससी)किस्मत लाल नंद
40बासनादेवेंद्र बहादुर सिंहदेवेंद्र बहादुर सिंह
41खल्लारीद्वारिकाधीश यादवद्वारिकाधीश यादव
42महासमुंदविनोद सेवन लाल चंद्राकर
43बिलाईगढ़ (एससी)चंद्रदेव प्रसाद रायकविता प्राण लहरे
44कसडोलशकुंतला साहू
45बलोडा बाजारप्रमोद कुमार शर्माशैलेश त्रिवेदी
46भाटापाराशिवरतन शर्माइंदर कुमार साव
47धारसींवाअनिता योगेंद्र शर्माछाया वर्मा
48रायपुर सिटी ग्रामीणसत्यनारायण शर्मापंकज शर्मा
49रायपुर सिटी वेस्टविकास उपाध्यायविकास उपाध्याय
50रायपुर सिटी नॉर्थकुलदीप जुनेजा
51रायपुर सिटी साउथबृृजमोहन अग्रवालमहंत राम सुंदर दास
52आरंग (एससी)डॉ शिवकुमार डहरिया
53अभनपुरधनेंद्र साहूधनेंद्र साहू
54राजिमअमितेश शुक्लाअमितेश शुक्ल
55बिंद्रानवागढ़ (एसटी)डमरूधर पुजारीजनक लाल ध्रुव
56सिहावा (एसटी)डॉ लक्ष्मी ध्रुव
57कुरुडअजिय चंद्राकरतारिणी चंद्राकर
58धमतरीरंजना दीपेंद्र साहू
59संजारी बालोदसंगीता सिन्हासंगीता सिन्हा
60डोंडी लोहारा (एसटी)अनिला भेंडिया
61गुंडरदेहीकुंवर सिंह निषादकुंवर सिंह निषाद
62पाटनभूपेश बघेल
63दुर्ग ग्रामीणताम्रध्वज साहू
64दुर्ग सिटीअरुण वोराअरुण वोरा
65भिलाई नगरदेवेंद्र यादवदेवेंद्र यादव
66वैशाली नगरविद्या रतन भसीनमुकेश चंद्राकर
67अहिवारा (एससी)गुुरु रुद्र कुमारनिर्मल कोसारे
68साजारवींद्र चौबे
69बेमेतराआशीष कुमार छाबराआशीष कुमार छाबरा
70नवागढ़ (एससी)गुरुदयाल सिंह बंजारेजितिन जायसवाल
“नोट : स्क्रीन में जिन लोगों के नाम हैं वे दूसरी पार्टी के विधायक हैं.”
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola