ePaper

रिम्स में लगेंगे 1700 सीसीटीवी कैमरे, वार्ड, स्टोर रूम और दलालों पर रखी जायेगी नजर

Updated at : 12 Apr 2024 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
रिम्स में लगेंगे 1700 सीसीटीवी कैमरे, वार्ड, स्टोर रूम और दलालों पर रखी जायेगी नजर

अस्पताल से सर्जिकल आइटम व दवाओं के गायब होने की है आशंका, कर्मियों पर भी संदेह. हॉस्टल परिसर में भी सीसीटीवी के जरिये विद्यार्थियों की गतिविधि पर नजर रखी जायेगी.

विज्ञापन

रांची. रिम्स में 1700 सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. इसे खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. सीसीटीवी कैमरे को वार्ड और उसके स्टोर रूम से जोड़ा जायेगा. यह व्यवस्था इसलिए की जा रही है, क्योंकि प्रबंधन को आशंका है कि वार्ड से सर्जिकल आइटम और दवाएं गायब हो जा रही हैं. दवाओं को गायब करने में कुछ स्टाफ के शामिल होने की भी आशंका है. यही वजह है कि वार्ड में दवाओं की कमी हो जा रही है. वहीं, सीसीटीवी फुटेज के जरिये अस्पताल परिसर की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए अलग से कर्मचारियों की नियुक्ति की जायेगी. कैमरे के जरिये प्रबंधन रिम्स परिसर में भ्रमण करने वाले दलालों पर भी नजर रखेगा, ताकि उन्हें पकड़ा जा सके. गौरतलब है कि रिम्स में दलालों द्वारा ग्रामीण इलाके से इलाज कराने आनेवाले भोले-भाले मरीजों को अक्सर ठगा जाता है. इसके लिए ओपीडी ब्लॉक, जांच घर और ब्लड बैंक के पास भी सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ायी जायेगी. वहीं, हॉस्टल परिसर में भी सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे, ताकि विद्यार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola