बादलों ने डाला डेरा, छिटपुट बारिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2014 6:45 AM
धनबादः राहत की बारिश के लिए धनबादवासी आसमान की ओर टकटकी लगाये हुए हैं. रविवार को जिले के कुछ इलाके में अच्छी बारिश हुई. हालांकि अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं होने से लोग मायूस रहे. आज सुबह से ही आसमान में काले बादल आते-जाते रहे. लोग बारिश का इंतजार करते रहे. पूरवा हवा बहने से […]
धनबादः राहत की बारिश के लिए धनबादवासी आसमान की ओर टकटकी लगाये हुए हैं. रविवार को जिले के कुछ इलाके में अच्छी बारिश हुई. हालांकि अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं होने से लोग मायूस रहे. आज सुबह से ही आसमान में काले बादल आते-जाते रहे. लोग बारिश का इंतजार करते रहे. पूरवा हवा बहने से हवा में नमी थी. धूप के तेवर नरम थे. पारा भी आज शनिवार के मुकाबले पांच डिग्री कम रहा.
शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान जहां 41 डिग्री था, वहीं आज यह घट कर 36 डिग्री तक पहुंच गया. हालांकि, उमस के कारण लोग पसीने से तर-बतर होते रहे. आर्द्रता बढ़ी हुई थी. अपराह्न तीन बजे के करीब तेज आंधी आयी. इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बूंदा-बूंदी हुई. भौंरा एवं आस-पास के इलाके में दोपहर बाद आधा घंटा से अधिक देर तक झमाझम बारिश हुई. धनबाद से सटे पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश होने से यहां का मौसम खुशनुमा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










