12.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

एसके सिन्हा का पार्थिव शरीर पंच तत्व में विलीन

नयी दिल्ली : जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एसके सिन्हा का पार्थिव शरीर आज यहां पंचतत्व में विलीन हो गया. भाजपा के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी और सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सहित बडी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.सिन्हा के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके पुत्र वाई.के. सिन्हा ने दी. […]

नयी दिल्ली : जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एसके सिन्हा का पार्थिव शरीर आज यहां पंचतत्व में विलीन हो गया. भाजपा के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी और सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सहित बडी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.सिन्हा के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके पुत्र वाई.के. सिन्हा ने दी. दिल्ली छावनी के श्मशान घाट पर सेना के पूर्व अधिकारी सिन्हा के लिए ‘अंतिम बिगुल’ बजाया गया. वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला और गुलाम नबी आजाद एवं राज्य के कई नेताओं ने सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की. एक पखवाडा पहले अस्पताल में भर्ती हुए सिन्हा का कल निधन हो गया.

असम के राज्यपाल और नेपाल में भारत के राजदूत भी रहे सिन्हा के परिवार में पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियां हैं. सिन्हा के पुत्र वाईके सिन्हा भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं जो श्रीलंका में भारत के राजदूत थे और अब ब्रिटेन में उच्चायुक्त का कार्यभार संभालने जा रहे हैं. सेना में 1943 में शामिल होने के बाद सिन्हा ने 1983 में सेवा से त्यागपत्र दे दिया था क्योंकि तत्कालीन सरकार ने उन्हें वरीयता न देकर एएस वैद्य को नया सेना प्रमुख नियुक्त कर दिया था. इसके बाद सिन्हा ने 1984 में पटना लोकसभा सीट से चुनाव लडकर राजनीति मे भाग्य आजमाया, लेकिन वह चुनाव हार गए.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel