Watch Video : आसमान में हुई प्लेन और हेलिकॉप्टर में टक्कर, वीडियो आया सामने

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

प्लेन और हेलिकॉप्टर के बीच टक्कर की तस्वीर

Watch Video : वॉशिंगटन डीसी में एयरपोर्ट के पास आसमान में प्लेन और हेलिकॉप्टर के बीच टक्कर हो गई. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Watch Video : अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास विमान हादसा हुआ. अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान की बीच आसमान में हेलिकॉप्टर से टक्कर हो गई. इसका वीडियो सामने आया है. टक्कर के बाद विमान और हेलिकॉप्टर दोनों टूट गये और नदी में जा गिरे. हादसा उस वक्त हुआ, जब प्लेन एयरपोर्ट पर लैंड करने जा रहा था. ठीक इसी समय सामने से आ रहे अमेरिकी सेना के ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर से टक्कर हो गई.

नेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक बयान जारी करके बताया कि वाशिंगटन, डीसी के बाहर रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास पोटोमैक नदी में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 5342 थी. यह PSA एयरलाइंस बॉम्बार्डियर CRJ700 क्षेत्रीय जेट था. यह विचिटा, कंसास से रवाना हुआ था. मामले की जांच जारी है. घटना के बाद सभी उड़ानें रोक दी गईं. देखें वीडियो

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट के पास आसमान में एक प्लेन की हेलिकॉप्टर से टक्कर हो गई. प्लेन क्रैश एयरपोर्ट के नजदीक हुआ. प्लेन-हेलिकॉप्टर के मलबे पोटोमैक नदी में जा गिरे. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने वाशिंगटन फायर डिपार्टमेंट के हवाले से खबर दी है कि राहत बचाव कार्य जारी है. फायरबोट्स मौके पर मौजूद हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने खबर दी, एयरपोर्ट के ऊपर एक विमान और हेलीकॉप्टर के बीच टक्कर हो गई. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे विमान ने रीगन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर को टक्कर मारी.

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान में 60 यात्री और चार चालक दल के सदस्य सवार थे. हवाई अड्डे के संचालक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रोनाल्ड रीगन हवाई अड्डे ने हवाई क्षेत्र में हुई घटना के बाद सभी विमानों के उड़ान भरने और उतरने को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने फॉक्स न्यूज को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को स्थिति से अवगत करा दिया गया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola