Viral Video: एनाकोंडा और मगरमच्छ में खतरनाक फाइट, अंतिम सांस तक जारी रही लड़ाई
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Apr 2025 4:49 PM
Video Viral Anaconda vs Crocodile
Viral Video: एनाकोंडा दुनिया के सबसे बड़े सांपों में से एक हैं और अपने शिकार को जकड़ने में माहिर है. इनकी ताकतवर मांसपेशियों में अगर कोई जानवर फंस गया तो एक दर्दनाक मौत तय है. मगरमच्छ जैसे जानवर भी इनके सामने बेबस हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Viral Video: एनाकोंडा और मगरमच्छ (Anaconda vs Crocodile Fight) धरती के दो बलवान और बेरहम शिकारी. कहा जाता है कि अजगर की कुंडली और मगर के जबड़े से मौत के बाद ही मुक्ति मिलती है. दोनों उन्नत शिकारी हैं. ताकतवर और घात लगाकर हमला करने में माहिर हैं. ऐसे में अगर जंगल के इन दोनों जल्लादों की आपस में भिड़ंत हो जाए तो कौन किस पर भारी पड़ेगा. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह है. वीडियो में दोनों ताकतवर जानवर एक दूसरे से भिड़े हुए हैं.
जारी है जीवन मौत की जंग
मगरमच्छ और एनाकोंडा के बीच जंग चल रही है. एनाकोंडा ने मगर को अपनी कुंडली में दबोच लिया है. वीडियो देखने से लग रहा है कि वो मगरमच्छ पर भारी पड़ा है. मगर पूरी तरह उसकी जकड़ में है. लेकिन मगर अभी तक हार नहीं माना है. अजगर की कुंडली से निकलने के लिए लिए वो पूरी कोशिश कर रहा है. अपनी पूंछ को जोरदार तरीके से वो पटक रहा है.
एनाकोंडा और मगर में अक्सर कौन जीतता है?
मगरमच्छ और एनाकोंडा की जंग की इस बात पर निर्भर करती है कि अपर हैंड किसको मिला हुआ है. इसके अलावा दोनों के आकार पर भी लड़ाई का फैसला निर्भर करता है. अगर मगर के जबड़ों में एनाकोंडा आ गया तो मगरमच्छ उसे पटक कर मार सकता है. वहीं अगर एनाकोंडा की कुंडली में मगर फंस जाए तो अजगर उसका दम घोंट सकता है.
वीडियो हो रहा वायरल
एनाकोंडा और अजगर की भिडंत वाला यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. इसे सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर @zarnab.lashaari आईडी से शेयर किया गया है. कैप्शन पर लिखा है एनाकोंडा बनाम मगरमच्छ- जंगल के टाइटन्स की लड़ाई. इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कई लोगों ने इमोजी बनाकर भी अपना रिएक्शन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










