Video : त्रिनिदाद और टोबैगो में बिहारी अंदाज में पीएम मोदी का स्वागत, वीडियो जीत लेगा आपका भी दिल
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Jul 2025 7:14 AM
Video : पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में कहा कि 25 साल पहले वे लारा के कवर ड्राइव की तारीफ करते थे. अब सुनील नारायण और निकोलस युवाओं के दिलों में वही उत्साह पैदा करते हैं. तब से हमारी दोस्ती और मजबूत हुई है, जो आज और गहरी हो गई है. देखें पीएम मोदी का त्रिनिदाद और टोबैगो में कैसे हुआ स्वागत?
Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. पोर्ट ऑफ स्पेन में एक सामुदायिक कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यहां मौजूद कई लोगों के पूर्वज बिहार से आए हैं और बिहार की विरासत भारत और दुनिया दोनों का गौरव है. पीएम का स्वागत त्रिनिदाद और टोबैगो में जोरदार ढंग से किया गया. इसकी तस्वीरें और वीडियो खुद मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया. वीडियो में बिहार की झलक साफ नजर आ रही है. आप भी देखें वीडियो.
भारतीय समुदाय की यात्रा साहस और संघर्ष से भरी : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कोवा के नेशनल साइक्लिंग वेलोड्रोम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा साहस और संघर्ष से भरी है. उनके पूर्वजों ने कठिन परिस्थितियों का सामना किया, जो सबसे मजबूत आत्मा को भी हरा सकती थीं, लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी. उन्होंने गंगा और यमुना को छोड़ दिया, पर रामायण को दिल में रखा. वे सिर्फ प्रवासी नहीं थे, बल्कि कालातीत सभ्यता के संदेशवाहक थे. उन्होंने अपने मिट्टी को छोड़ा, लेकिन अपनी संस्कृति और पहचान को कभी नहीं छोड़ा.
यह भी पढ़ें : Trinidad-Tobago : त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री का बिहार से है खास नाता, जानकर रह जाएंगे दंग
करीब 40% आबादी भारतीय मूल की
प्रधानमंत्री मोदी की यह ऐतिहासिक यात्रा भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए है. यह यात्रा खास इसलिए भी है क्योंकि इस साल भारतीय मजदूरों के वहां पहली बार पहुंचने की 180वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. त्रिनिदाद एंड टोबैगो की करीब 40% आबादी भारतीय मूल की है, जिनके पूर्वज 19वीं सदी में काम के लिए वहां गए थे. यहां किसी जमाने में बिहार और यूपी के लोग मजदूरी करने पहुंचे थे और वहीं के होकर रह गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए