US Election 2024 Survey : कमला हैरिस का खेल खत्म! सीएनएन सर्वे से डोनाल्ड ट्रंप गदगद

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 31 Oct 2024 1:20 PM

विज्ञापन

us election cnn survey / kamala harris vs donald trump

US Election 2024 Survey : अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के पहले डोनाल्ड ट्रंप ज्यादा हमलावर हो चुके हैं. उन्होंने अपने विरोधी पर हमला करते हुए कहा कि कमला, आपका खेल खत्म हो चुका है.

विज्ञापन

US Election 2024 Survey : अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को केवल 5 दिन बचे हैं. इससे पहले लोगों में इस सवाल का जवाब जानने को लेकर उत्सुकता है कि आखिर कौन इस बार देश का राष्ट्रपति बनेगा? चुनाव से 5 दिन पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विस्कॉन्सिन में रैलियां कीं. चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण इस राज्य में खुद को बीस साबित करने का दोनों ने प्रयास किया.

कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर

इस बीच सीएनएन का एक नया सर्वे आया है. इससे पता चला है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैरिस को मिशिगन और विस्कॉन्सिन में मामूली बढ़त हासिल है, वहीं पेंसिल्वेनिया में दोनों के बीच कांटे की टक्कर है. मिशिगन में हैरिस ने संभावित मतदाताओं के बीच ट्रंप पर 40 प्रतिशत से अधिक की बढ़त बना रखी है.

हैरिस राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं: डोनाल्ड ट्रंप

राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने हैरिस पर जोरदार हमला किया. उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन की टिप्पणियों का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने ट्रंप के समर्थकों को ‘कचरा’ कहा था. कुछ दिन पहले ट्रंप विस्कॉन्सिन के ग्रीन बे क्षेत्र में कचरा उठाते समय पहनी जाने वाली जैकेट पहनकर एक डंपर ट्रक में सवार होकर रैली में पहुंचे और अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि हैरिस राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं.

Read Also : Read Also : US Election 2024 Survey : डोनाल्ड ट्रंप जीत जाएंगे अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव? सर्वे से ये बात आई सामने

कमला, आपका खेल खत्म हो चुका है : ट्रंप

ट्रंप ने कहा, जो बाइडन और कमला के लिए मेरी प्रतिक्रिया बहुत सरल है. यदि आप अमेरिकियों से प्यार नहीं करते हैं तो आप अमेरिका का नेतृत्व नहीं कर सकते, यह सच है. यदि आप अमेरिकी लोगों से नफरत करते हैं तो आप राष्ट्रपति नहीं बन सकते. मेरा मानना ​​है कि वे ऐसा करते हैं, और कमला हैरिस अमेरिका की राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं. ट्रंप ने कहा कि कमला, आपका खेल खत्म हो चुका है.

मेरा काम सभी लोगों को प्रतिनिधित्व करना : कमला हैरिस

कमला हैरिस ने बाइडन के उस विवादास्पद बयान से दूरी बना ली, जिसमें उन्होंने ट्रंप के समर्थकों को ‘कचरा’ कहा था. हैरिस ने कहा कि वह किसी के मत के आधार पर उसकी आलोचना करने से पूरी तरह असहमत हैं. हैरिस ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा मानना ​​है कि मेरा काम सभी लोगों को प्रतिनिधित्व करना है, चाहे वे मेरा समर्थन करें या न करें. अमेरिका की राष्ट्रपति के रूप में, मैं सभी अमेरिकियों के लिए राष्ट्रपति रहूंगी, चाहे आप मुझे वोट दें या न दें.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola