US Election 2024 Survey : डोनाल्ड ट्रंप जीत जाएंगे अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव? सर्वे से ये बात आई सामने
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Oct 2024 9:11 AM
US Election 2024/ Donald Trump
US Election 2024 : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के सर्वेक्षण में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस से मामूली बढ़त पर आगे चल रहे हैं.
US Election 2024 Survey : अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चली है. इस बीच एक सर्वे सामने आया है जिसमें रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस से मामूली बढ़त बनाए हुए नजर आ रहे हैं. अमेरिकी अखबार ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के द्वारा ये सर्वे किया गया है. सर्वे में बताया गया है कि देश के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप, हैरिस से दो प्रतिशत अंक यानी 47 प्रतिशत से 45 प्रतिशत आगे हैं.
अहम 7 राज्यों में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप, हैरिस से आगे
‘सीएनबीसी ऑल-अमेरिका इकोनॉमिक सर्वे’ पर नजर डालें तो, डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से 48 प्रतिशत से 46 प्रतिशत की बढ़त बनाए हुए हैं. इसमें अगस्त से कोई बदलाव नहीं हु आ है. समाचार चैनल ने बताया कि अमेरिका के अहम 7 राज्यों में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप हैरिस से 48 प्रतिशत से 47 प्रतिशत आगे हैं.
Read Also : ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर हमला करे इजराइल, डोनाल्ड ट्रंप के बयान से मची खलबली
अमेरिका के सभी प्रमुख राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सर्वे पर नजर रखने वाले ‘रियलक्लियरपॉलिटिक्स’ ने भी कुछ अलग नहीं बताया. इसके अनुसार, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस नेशनल लेवल पर ट्रंप से 0.3 प्रतिशत अंकों की मामूली बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं दूसरी ओर, देश के अहम 7 राज्यों में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार 0.9 प्रतिशत अंकों से आगे हैं. ये अहम 7 राज्य एरिजोना, नेवादा, विस्कॉन्सिन, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, उत्तरी कैरोलाइना और जॉर्जिया हैं. इन राज्यों के बारे में माना जाता है कि यहां के मतदाताओं का रुझान बदलता रहता है.
Read Also : US Presidential Election 2024: चीन आखिर क्यों चाहता है कि डोनाल्ड ट्रंप जीते चुनाव?
अमेरिका में कब है राष्ट्रपति पद का चुनाव ?
अमेरिका में होने वाले चुनाव पर सबकी नजर बनी हुई है. पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं.
(इनपुट पीटीआई)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










