US Presidential Election 2024: चीन आखिर क्यों चाहता है कि डोनाल्ड ट्रंप जीते चुनाव?
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Aug 2024 9:59 AM
डोनाल्ड ट्रंप
US Presidential Election 2024: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में चीन कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी दिखा रहा है. जानें इसके पीछे की वजह क्या है.
US Presidential Election 2024: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर चीन अपनी पैनी नजर बनाए हुए है. वह चाहता है कि रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप इस चुनाव में जीत दर्ज करें. इस संबंध में भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि चीन चाहता है कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत हो.
इलिनोइस से सांसद कृष्णमूर्ति ने क्या कहा?
इलिनोइस से सांसद कृष्णमूर्ति शिकागो में ‘डेमोक्रेटिक नेशनल कॉन्फ्रेंस’ को संबोधित करने वाले एकमात्र भारतीय-अमेरिकी सांसद हैं. प्रतिनिधि सभा में चीन से जुड़े मामलों की एक समिति के वरिष्ठ सदस्य कृष्णमूर्ति ने कहा कि चीन के एक शीर्ष नेता ने एक पुस्तक लिखी है जिसका शीर्षक है ‘अमेरिका अगेंस्ट अमेरिका’…उन्हें लगता है कि वे इस तरह जीत जाएंगे. अमेरिका को हराने का एकमात्र तरीका यही है कि हम खुद को हरा दें.
चीन क्यों चाहता है कि डोनाल्ड ट्रंप जीतें चुनाव?
आगे सांसद कृष्णमूर्ति ने कहा कि संसद में उनका काम चीन की अर्थव्यवस्था का अध्ययन करना है. मेरी बातों को गंभीरता से लें कि वे मोलभाव की मेज पर डोनाल्ड ट्रंप को देखना चाहते हैं क्योंकि वह अंतहीन व्यापारिक युद्ध शुरू करेंगे जिससे अमेरिकियों के लिए कीमतें बढ़ेंगी क्योंकि वह अमेरिका में श्रमिकों को प्रशिक्षित करने वाले कार्यक्रमों में कटौती करेंगे. इन सबसे बढ़कर ट्रंप अमेरिकियों को अमेरिकियों के खिलाफ खड़ा करेंगे और चीन यही चाहता है कि हम आपस में लड़ें.
कौन जीतेगा अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव?
कृष्णमूर्ति ने कहा- हमें हराने का यही तरीका है लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे. कमला हैरिस ने हमसे क्या कहा है? जब हम मिलकर लड़ते हैं, तब जीतते हैं. वह जानती हैं कि जब हम एक देश के रूप में लड़ते हैं तो हम जीतते हैं. जब हम एक टीम के रूप में लड़ते हैं तो हम जीतते हैं. यही कारण है कि जब नवंबर में कमला हैरिस जीतेंगी, तो हम जीतेंगे.
(इनपुट पीटीआई)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










