ईरानी तेल टैंकर पर हमले के बाद US की धमकी: 'हमारे 2 जहाजों पर हमला करोगे तो 3 डुबोएंगे'

Updated:
विज्ञापन

यूएस के अटैक के बाद ईरानी जहाज का हाल (PC : AI)

अमेरिका ने ईरान के तीन तेल टैंकरों पर हमला किया, एक टैंकर ओमान की खाड़ी में डूब गया. अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने हमले के बाद ईरान को धमकी भरे अंदाज में चेतावनी दी है.

विज्ञापन

US Iran War : अमेरिका और ईरान के बीच का तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. शनिवार को अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ओमान की खाड़ी में आग में जलते हुए समुद्र में समाते ईरानी तेल टैंकर 'एम/टी काइलो' (M/T Kylo) का वीडियो जारी किया.

विज्ञापन
अमेरिकी सेना के मुताबिक, यह कार्रवाई ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा इलाके में गश्त कर रहे दो अमेरिकी युद्धपोतों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागने के तुरंत बाद की गई. अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उनके एक एयरक्राफ्ट कैरियर और गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर ने ईरानी हमलों को पूरी तरह विफल कर दिया, जिससे किसी भी अमेरिकी सैनिक को चोट नहीं आई.

3 ईरानी तेल टैंकरों पर एक साथ अमेरिकी प्रहार

अमेरिका ने ईरान के कथित शैडो ऑयल नेटवर्क को निशाना बनाते हुए तीन प्रमुख क्रूड ऑयल टैंकरों पर सटीक हमले किए. जहां 'एम/टी काइलो' (जिसे 'नोक्सन' भी कहा जाता है) पर कई अहम हिस्सों में मिसाइलें लगने के बाद वह ओमान की खाड़ी में डूब गया, वहीं खार्ग द्वीप के पास 'एम/टी डाउनी' (M/T Downy) और जास्क के करीब 'एम/टी स्टार्क 1' (M/T Stark 1) को हमेशा के लिए निष्क्रिय कर दिया गया. सेंटकॉम के कमांडर ब्रैड कूपर ने दो टूक शब्दों में कहा, "अगर आप हमारे दो जहाजों को निशाना बनाएंगे, तो हम भारी आर्थिक चोट पहुंचाते हुए आपके तीन जहाज तबाह कर देंगे."

'हमारे जहाजों पर गोली चलाई तो डुबो देंगे टैंकर': अमेरिकी युद्ध सचिव

अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर तेहरान को सीधी चेतावनी दी. उन्होंने लिखा कि अगर ईरान अमेरिकी जहाजों पर हमला करेगा, तो उसके तेल टैंकरों को तबाह कर डुबो दिया जाएगा. हेगसेथ ने कहा कि ईरानी टैंकर फ्लीट पूरी तरह असुरक्षित है और अमेरिकी विमान, युद्धपोत व पनडुब्बियां उन्हें कहीं भी निशाना बनाने में सक्षम हैं.

ईरान ने बताया संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन और युद्ध अपराध

दूसरी तरफ, ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी सैन्य हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है. ईरान ने इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2(4) का खुला उल्लंघन बताते हुए सीधे तौर पर युद्ध अपराध और आर्थिक युद्ध की संज्ञा दी. ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका की यह आक्रामक और गैरकानूनी कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा और समुद्री व्यापार के लिए गंभीर खतरा है.

ये भी पढ़ें: Viral Video : सड़क पर जमा पानी निकालने के लिए खुद नाली का कचरा हटाने लगा ट्रैफिक जवान, सादगी ने जीता दिल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola