Viral Video : सड़क पर जमा पानी निकालने के लिए खुद नाली का कचरा हटाने लगा ट्रैफिक जवान, सादगी ने जीता दिल
सड़क से पानी निकालने के लिए नाली साफ करता ट्रैफिक पुलिस का जवान (PC : X)
गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और गाड़ियां फंस गईं. इस बीच, एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बिना परवाह किए नाले में हाथ डालकर कचरा साफ किया, जिससे सड़क से पानी निकालने में मदद मिली.
Viral Video : दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में तेज बारिश होते ही सड़कों का हाल बेहाल हो गया. सड़कों पर गंदा पानी भर चुका था और कारें-ट्रक रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे. लोग अपनी गाड़ियों में फंसे हुए जाम और प्रशासन को कोस रहे थे, कई लोग फोन निकालकर वीडियो बनाने में लगे थे. तभी बीच हाईवे पर एक ऐसा नजारा दिखा जिसने इंसानियत और ड्यूटी का असली मतलब समझा दिया.
ट्रैफिक पुलिस का एक जवान बिना किसी तामझाम, बिना किसी कैमरे और बिना किसी छाते के डिवाइडर पर चढ़ा. जवान की वर्दी पूरी तरह भीग चुकी थी, लेकिन उसकी परवाह किए बिना उसने नाली के छेद में पहले अपना हाथ डाला और फिर एक डंडे के सहारे फंसा हुआ कचरा निकालने लगा, ताकि सड़क पर भरा पानी तेजी से बह सके और जाम खुल जाए.

सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफें
इस जांबाज ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि बड़ी-बड़ी इमारतों और दावों वाले मिलेनियम सिटी की असली ताकत ऐसे ही गुमनाम सिपाही हैं. जहां लोग सिर्फ व्यवस्था पर सवाल उठाते रह जाते हैं, वहीं यह जवान बिना किसी भाषण या दिखावे के अपनी जिम्मेदारी निभाने में जुटा रहा.
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam : 6 सितंबर को कहां बरसेंगे बादल? UP-MP और बिहार में भी बदलेगा मौसम; IMD ने बताया हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए