मिडिल ईस्ट संकट पर ब्रेक? अमेरिका और ईरान ने हमले रोकने पर जताई सहमति

Updated:
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई (गोल घेरे में ) File Photo

Axios (अमेरिकी न्यूज और मीडिया कंपनी) की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान ने फिलहाल सभी सैन्य हमले (काइनेटिक गतिविधियां) रोकने पर सहमति जताई है. वहीं, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बातचीत जारी रहेगी.

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे पर हमले रोकने पर सहमति बनाई है. दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बाद अब शांति समझौते को बचाने की कोशिश हो रही है. इसी सिलसिले में मंगलवार (30 जून) को कतर की राजधानी दोहा में दोनों पक्षों के बीच अहम बातचीत होगी.

विज्ञापन

सैन्य कार्रवाई रोक दी गई है ईरान और अमेरिका के बीच

Axios की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान ने फिलहाल सभी सैन्य कार्रवाई (काइनेटिक एक्टिविटी) रोक दी है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब दोनों देशों ने महज 11 दिन पहले महीनों से जारी तनाव और जंग को खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते का ऐलान किया था. हालांकि, समझौते की अलग-अलग बातों को लेकर दोनों देशों ने एक-दूसरे पर नए हमले किए, जिससे सीजफायर पर सवाल खड़े हो गए. इसके बावजूद अब अमेरिका और ईरान के अधिकारी कतर की राजधानी दोहा में बैठक करने वाले हैं, ताकि समझौते की बातों पर विस्तार से बातचीत हो सके.

यह भी पढ़ें : Video: ईरान के 10 ठिकानों पर अमेरिका की भीषण बमबारी, ट्रंप बोले- जरूरत पड़ी तो इस्लामिक रिपब्लिक खत्म कर देंगे

समुद्री जहाजों की आवाजाही के लिए रूट खुले रहेंगे

अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मंगलवार को होने वाली बैठक से पहले वॉशिंगटन और तेहरान सैन्य गतिविधियां रोकने पर सहमत हो गए हैं. एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि हमने सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकने का फैसला किया है. वहीं, दूसरे अधिकारी ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्ष पीछे हटेंगे. इतना ही नहीं समुद्री जहाजों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रहेगी.

दोहा में होगी होर्मुज से जुड़े विवादों पर बात

यह बैठक पहले ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर विस्तार में बातचीत के तहत स्विट्जरलैंड में होनी थी. लेकिन वीकेंड में हुए नए सैन्य हमलों के बाद राजनयिकों ने बैठक का स्थान बदलकर कतर की राजधानी दोहा कर दिया. साथ ही, एजेंडा को सीमित करते हुए होर्मुज से जुड़े विवादों के समाधान पर फोकस किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola