Pakistan News : भारत के साथ धोखा! चीन के बाद तुर्की ने पाकिस्तान को दिया हथियारों का जखीरा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 Apr 2025 10:37 AM

विज्ञापन

Turkey Sends Weapons to Pakistan

Pakistan News : तुर्की और पाकिस्तान ने अपनी दोस्ती को रणनीतिक भागीदारी में बदलने का निर्णय लिया है, खासकर भारत के खिलाफ पाकिस्तान की मदद के लिए तुर्की आगे आया है. उसके एयरक्राफ्ट कराची और इस्लामाबाद में उतरे हैं, जबकि चीन ने पाकिस्तान को पीएल-15 मिसाइलें भेजी हैं.

विज्ञापन

Pakistan News : पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि तुर्की ने पाकिस्तान को हथियारों का जखीरा भेजा है. बताया जा रहा है कि तुर्की से कार्गो फ्लाइट्स के जरिए हथियार इस्लामाबाद पहुंचाया गया है. यह वही तुर्की है, जिसने हाल ही में भूकंप के बाद भारत से मदद ली थी, लेकिन अब वही तुर्की पाकिस्तान को हथियार से मदद कर रहा है. तुर्की एयर फोर्स का सी-130 हरक्यूलिस सैन्य विमान रविवार को कराची पहुंचा. इसमें हथियार थे. सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर है कि कम से कम 6 सी-130 कार्गो विमान पाकिस्तान पहुंचे हैं. इस स्थिति ने दोनों देशों के बीच और अधिक तनाव बढ़ा दिया है. इस खबर के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भी चिंता जताई जा रही है.

कराची के अलावा, 6 सी-130 विमान कथित तौर पर इस्लामाबाद में एक सैन्य अड्डे पर उतरे हैं. पाकिस्तान, जो अकेले भारत से मुकाबला नहीं कर सकता, उसका साथ तुर्की  दे रहा है. तुर्की भारत को अस्थिर देखना चाहता है. तुर्की और पाकिस्तान ने हथियारों के ट्रांसफर की पुष्टि की है, लेकिन शिपमेंट में भेजे गए हथियारों की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack : असदुद्दीन ओवैसी का गुस्सा निकला पाकिस्तान पर, कहा– ISIS की तरह…

तुर्की के अलावा चीन ने भी पाकिस्तान को भेजे हथियार

इससे पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान को चीन ने पीएल-15 मिसाइलें भेजी हैं, जिन्हें पाकिस्तान ने अपने JF-17 लड़ाकू विमानों में लगाया है. इसके अलावा, माना जा रहा है कि तुर्की ने पाकिस्तान को ड्रोन भेजे हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. पाकिस्तान के कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि तुर्की ने पाकिस्तान को Bayraktar TB2 ड्रोन, छोटे हथियार, स्मार्ट बम और गाइडेड मिसाइल सिस्टम भेजे हैं. पाकिस्तान और तुर्की के बीच पहले भी हथियारों को लेकर समझौते हो चुके हैं.

पाकिस्तान और तुर्की के बीच सैन्य सहयोग हो रहा है मजबूत

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यर एर्दोगन के पाकिस्तान दौरे के दौरान भी दोनों देशों के बीच हथियारों की आपूर्ति को लेकर समझौते हुए थे. इन घटनाओं से यह साफ होता है कि पाकिस्तान और तुर्की के बीच सैन्य सहयोग मजबूत हो रहा है, जो भारत के लिए चिंता का विषय बन सकता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola