ePaper

तीन बांग्लादेशी आतंकवादी कोलकाता से गिरफ्तार, ISIS और ISI से जुड़े हैं तार

Updated at : 11 Jul 2021 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
तीन बांग्लादेशी आतंकवादी कोलकाता से गिरफ्तार, ISIS और ISI से जुड़े हैं तार

West Bengal News Today, JMB Terrorists Arrested: तीन बांग्लादेशी आतंकवादी कोलकाता (Kolkata News) से गिरफ्तार किये गये हैं. जेएमबी के इन तीनों आतंकवादियों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से भी जुड़े हैं.

विज्ञापन

कोलकाता (विकास गुप्ता): कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर से तीन बांग्लादेशी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (JMB) के इन तीनों आतंकियों के नाम नाजी-उर रहमान पावेल उर्फ जयराम बापारी उर्फ जोसेफ (30), रबीउल इस्लाम (22) और मेकाईल खान उर्फ शेख शब्बीर (30) हैं.

कोलकाता पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर (एसटीएफ) वी सोलोमन नेसा कुमार ने रविवार को पुलिस मुख्यालय लाल बाजार में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी. श्री कुमार ने बताया कि जेएमबी के इन तीनों आतंकवादियों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस से भी जुड़े हैं.

इनके पास से तीन मोबाइल फोन, एक डायरी, जेहादी पोस्टर और जेहादी साहित्य के अलावा फर्जी पहचान पत्र, जिसमें मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड शामिल हैं, बरामद हुए हैं. श्री कुमार ने बताया कि बांग्लादेश के गोपालगंज के रहने वाले ये तीनों आतंकवादी चोरी, डकैती करके जेएमबी के लिए पैसे जुटाते थे और बांग्लादेश भेजते थे.

Also Read: Big Breaking: दक्षिण कोलकाता से JMB के तीन आतंकवादी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

नाजी-उर रहमान पावेल उर्फ जयराम बापारी उर्फ जोसेफ यहां जेएमबी का सरगना था और शब्बीर और रबीउल को दिशा-निर्देश देता था. श्री कुमार ने बताया कि पावेल खुद बहुत कम घर से बाहर निकलता था. इन्हीं दोनों को काम पर लगा रखा था. शेख शब्बीर के बारे में बताया गया है कि वह सोशल मीडिया का जानकार है और संगठन विस्तार में इसकी मदद लेता था.

बांग्लादेश में जेल जा चुका है पावेल

बांग्लादेश के प्रतिबंधित संगठन जेएमबी से जुड़ने से पहले नाजी-उर रहमान पावेल उर्फ जयराम बापारी उर्फ जोसेफ बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) में काम करता था. विस्फोटकों की चोरी के मामले में पकड़ा गया और उसे जेल हो गयी. ज्वाइंट कमिश्नर (एसटीएफ) ने बताया कि उसे दो बार जेल जाना पड़ा और कुल तीन साल की सजा उसने भुगती थी. कोलकाता पुलिस बीजीबी से भी उसके बारे में जानकारी मांगेगी.

Also Read: बांग्लादेश में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जेएमबी का मुखिया खुर्शीद मारा गया
जेल में बंद है जेएमबी का सरगना अल मुनी

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (एसटीएफ) श्री कुमार ने बताया कि जेएमबी का सरगना अल मुनी इस वक्त जेल में बंद है. वह जेल से ही संगठन को ऑपरेट करता है. बांग्लादेश में विस्फोट के मामले में उसे सजा हुई थी. तब से वह जेल में ही है.

मुर्शिदाबाद से कोलकाता आये थे तीनों

श्री कुमार ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके से पकड़े गये तीनों आतंकवादी यहां किराये के मकान में रहते थे. इनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ये लोग कुछ दिनों पहले मुर्शिदाबाद में रह रहे थे और हाल ही में कोलकाता शिफ्ट हुए थे.

Also Read: भारत-बांग्लादेश की सीमा पर पांव पसार रहा है आतंकी संगठन जेएमबी

शनिवार की रात को पुख्ता सूचना मिलने के बाद एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की और तीनों को धर दबोचा. प्रारंभिक तौर पर पुलिस को आशंका है कि कोलकाता में आतंकियों की भर्ती, प्रशिक्षण और फंडरेजिंग का काम तीनों कर रहे थे. तीनों सक्रिय आतंकी हैं. इनकी डायरी में जेएमबी आतंकियों के नाम और नंबर हैं.

बंगाल में कई स्लीपर सेल तैयार किये

पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया है कि बंगाल के विभिन्न हिस्सों में इन्होंने स्लीपर सेल तैयार किये हैं. सोशल मीडिया के जरिये भी युवाओं को आतंकवाद से जुड़ने के लिए प्रेरित करते थे. मालदा और मुर्शिदाबाद में पहले से ही इनका स्लीपर सेल तैयार था. हाल में बंगाल में कई आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें जेएमबी के साथ-साथ लश्कर-ए-तैयबा और अन्य खूंखार आतंकी संगठनों के सदस्य शामिल हैं.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola