सोमालिया तट पर हथियारों से लदा जहाज हाईजैक, 6 भारतीयों समेत 10 सदस्यीय क्रू बने बंधक

Updated:
विज्ञापन

जहाज हाईजैक की सांकेतिक तस्वीर. फोटो- कैनवा.

सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास समुद्री लुटेरों ने कैमरून-फ्लैग वाले एम/वी लुतुफ जहाज को हाईजैक कर लिया. जहाज में 6 भारतीय समेत 10 लोग सवार थे. इस पर तुर्की में बने हथियार लदे थे.

विज्ञापन
Ship Hijack Somalia.jpg

सोमालिया के समुद्री तट के पास समुद्री डकैती का एक और गंभीर मामला सामने आया है. पुंटलैंड के तट के करीब समुद्री लुटेरों ने कैमरून के झंडे वाले कार्गो जहाज एम/वी लुतुफ (M/V LUTUF) को अपने कब्जे में ले लिया. इस जहाज पर सवार 10 सदस्यीय चालक दल में छह भारतीय नागरिक भी शामिल थे. घटना के बाद समुद्री लुटेरे जहाज को पुंटलैंड के डांगोरोयो जिले में गरमाल के पास समुद्र तट की ओर ले गए.

विज्ञापन

जहाज पर लदे थे तुर्किये में बने हथियार

सोमाली अधिकारी के मुताबिक, एम/वी लुतुफ को सोमवार को हाईजैक किया गया था. यह जहाज पुंटलैंड के ईयल जिले में मर्राया के तट से करीब साढ़े तीन समुद्री मील की दूरी पर था, तभी समुद्री लुटेरों ने उसे अपने कब्जे में लिया.

यह जहाज पोलर मूवमेंट शिपिंग के स्वामित्व में बताया गया है. जहाज पर तुर्किये में बने हथियार लदे थे, जिन्हें सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र तक पहुंचाया जाना था. हथियारों के अलावा जहाज में संचार उपकरण और सैटेलाइट से जुड़े उपकरण भी मौजूद थे.

जहाज के चालक दल में छह भारतीयों के अलावा एक तुर्की नागरिक और एक जॉर्जियाई नागरिक शामिल था. इसके साथ दो सर्बियाई सुरक्षा गार्ड भी जहाज पर मौजूद थे.

घटना के संबंध में तुर्की के अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. भारत के विदेश मंत्रालय ने भी इस मामले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की थी.

लूट के बाद इलाके की निगरानी की गई

सोमाली अधिकारी के अनुसार, जहाज पर कब्जा करने वाले आठ समुद्री लुटेरे थे. माना जा रहा है कि इनका संबंध उस गिरोह से है, जिसने 26 अप्रैल को एम/वी स्वार्ड (M/V Sward) नाम के जहाज का अपहरण किया था.

हालांकि, हाईजैक किए गए जहाज पर नजर रखी जा रही थी और उसे छुड़ाने की कोशिशों पर भी काम चल रहा था. लूट के बाद, तुर्किये के स्वामित्व वाले दो जहाज वहां पहुंचे. इसके साथ ही तुर्की के हेलीकॉप्टर और ड्रोन्स ने भी इलाके में निगरानी की.

खाट लेकर पहुंची छोटी नाव, फिर हुआ हवाई हमला

मंगलवार को एक छोटी नाव में सवार दो लोग हाईजैक किए गए जहाज के पास पहुंचे और वहां खाट (khat) पहुंचाया. खाट सोमालिया में आम तौर पर चबाया जाने वाला एक मादक पदार्थ है. सोमाली अधिकारी के अनुसार, जब वह छोटी नाव वापस तट की ओर लौट गई, उसके बाद इलाके में एक हवाई हमला हुआ. इस हमले में चार लोग मारे गए, जबकि दो अन्य घायल हो गए. 

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमला किसने किया था. यह भी साफ नहीं हो पाया कि मारे गए या घायल हुए लोग जहाज के अपहरण में शामिल समुद्री लुटेरे थे या नहीं. फिलहाल, एम/वी लुतुफ उसके चालक दल और जहाज पर लदे सामान की मौजूदा स्थिति तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी.

ये भी पढ़ें:- एक गैंगस्टर, हजारों रील्स और ISI का कथित नेटवर्क… समझिए Terrorism 2.0 का नया खेल

सोमालिया के तट पर फिर बढ़ी समुद्री डकैती की चिंता

एम/वी लुतुफ के अपहरण से सोमालिया के आसपास समुद्री डकैती की घटनाओं को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ रही है. गुरुवार को एक अलग घटना में अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में आने वाले एक तेल टैंकर को भी निशाना बनाया गया. छह हथियारबंद लोगों ने टैंकर पर चढ़कर उसे अपने नियंत्रण में ले लिया और कथित तौर पर उसका रास्ता बदलकर सोमालिया की ओर करने के लिए मजबूर किया.

इस जहाज का नाम सीमुल या एसआईबीयू 1 नाम के इस जहाज ने यमन के अल मुकल्ला से करीब 136 समुद्री मील पूर्व में मदद के लिए संदेश भेजा था. ईयू मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर इंडियन ओशन के अनुसार, छह हथियारबंद लोग टैंकर पर सवार हो गए थे और उस समय जहाज पर उनका नियंत्रण था.

2011 के बाद कम हुई थी सोमाली समुद्री डकैती

सोमालिया के समुद्री इलाके में समुद्री डकैती कोई नई समस्या नहीं है. 2011 में यहां समुद्री लुटेरों के हमले अपने चरम पर पहुंच गए थे. इसके बाद अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक गश्त बढ़ाई गई और जहाजों की सुरक्षा के लिए कई कड़े उपाय अपनाए गए. इन प्रयासों के कारण सोमाली तट के आसपास समुद्री डकैती की घटनाओं में काफी कमी आई थी.

हालांकि, अप्रैल से एक बार फिर हमलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. कई जहाजों को कथित तौर पर समुद्री लुटेरों ने अपने कब्जे में रखा है. और चालक दल के सदस्यों को बंधक बनाए जाने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है.

एम/वी लुतुफ के बारे में खास चिंता की बात यह है कि इस जहाज पर छह भारतीय नागरिक भी सवार थे और घटना के बाद जहाज तथा उसके चालक दल की स्थिति को लेकर तत्काल पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें:- Video: जेल से अस्पताल पहुंचे पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान, इस हॉस्पिटल में किया गया शिफ्ट


विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola