अलास्का में चार्टर प्लेन क्रैश, 8 लोगों थे सवार, रडार साइट के पास हुआ हादसा
चार्टर प्लेन (सांकेतिक तस्वीर)
अलास्का में एक चार्टर प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है. विमान में दो पायलट और छह यात्री सहित कुल आठ लोग सवार थे. बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है.
अमेरिका के अलास्का में एक चार्टर प्लेन हादसे का शिकार हो गया पीटीआई के मुताबिक विमान में कुल आठ लोग सवार थे. जिसमें दो पायलट और छह यात्री शामिल हैं. यह विमान एंकोरेज से रवाना हुआ था और पश्चिमी अलास्का में स्थित केप न्यूएनहम लॉन्ग रेंज रडार साइट की ओर जा रहा था.
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) के अलास्का क्षेत्र प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने बताया कि विमान गुरुवार दोपहर के शुरुआती घंटों में केप न्यूएनहम के पास पहुंचने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हादसे की जानकारी मिलने के बाद अलास्का रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
ये भी पढ़ें: अमेरिका का दावा झूठा? बोला ईरान- 100% हमारे कंट्रोल में होर्मुज
फिलहाल विमान में सवार लोगों की स्थिति के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. NTSB ने कहा है कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक कुमार गुप्ता
दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए