Russia Ukraine War: राष्ट्रपति पद छोड़ने को तैयार हैं जेलेंस्की! लेकिन रखी है यह शर्त, क्या बंद होगा रूस का हमला?

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Feb 2025 10:29 PM

विज्ञापन

Russia Ukraine War, PTI

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अगर उनके इस्तीफे से शांति स्थापित हो सकती है तो वो पद छोड़ने के लिए तैयार हैं. रविवार को मीडिया से बात करने के दौरान जेलेंस्की ने यह बात कही है. जेलेंस्की ने कहा है कि उनका सत्ता में सालों तक बने रहने का कोई इरादा नहीं हैं.

विज्ञापन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की राष्ट्रपति पद छोड़ने को तैयार हैं! उन्होंने कहा है कि अगर उनके राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने से क्षेत्र में शांति लौटती है और यूक्रेन को नाटो की सदस्यता मिलती है, तो वो इसके लिए तैयार है. रविवार को राजधानी कीव में मीडिया से बात करते हुए जेलेंस्की ने कहा ‘अगर मेरे पद छोड़ने से यूक्रेन में शांति आती है, तो मैं तैयार हूं. लेकिन बदले में यूक्रेन को नाटो में जगह मिलनी चाहिए.’ रूस और यूक्रेन के बीच बीते तीन सालों से युद्ध जारी है.

ट्रंप से जेलेंस्की को सहयोग की उम्मीद

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान के बाद आया है जिसमें ट्रंप ने जेलेंस्की को तानाशाह कह दिया था. रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच यूक्रेन में चुनाव नहीं कराए हैं. ट्रंप के बयान को लेकर जेलेंस्की ने कहा है कि वो उनके बयान से इसलिए नाराज नहीं है क्योंकि वो तानाशाह नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वो निर्वाचित राष्ट्रपति हैं. बता दें, यूक्रेन का कानून मार्शल लॉ के दौरान चुनाव की इजाजत नहीं देता है.

यूक्रेन पर जारी है रूस का ताबड़तोड़ हमला- जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि रूस ने शनिवार रात यूक्रेन में पहले की तुलना में कहीं अधिक ड्रोन हमले किए है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, जेलेंस्की ने कहा कि 267 हमलावर ड्रोन भेजे गए थे, जिसे उन्होंने सबसे बड़ा हमला करार दिया. यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि 13 यूक्रेनी क्षेत्रों में 138 ड्रोन मार गिराए गए जबकि 119 अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके. वायुसेना ने बताया कि तीन बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागी गईं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक क्रिवी रीह सैन्य प्रशासन के प्रमुख ने बताया कि क्रिवी रीह शहर पर मिसाइल हमले में एक एक शख्स की मौत हो गई. जेलेंस्की ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा ‘हमें यूक्रेन में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति लाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए. यह सभी भागीदारों की एकता से संभव है हमें समूचे यूरोप की ताकत, अमेरिका की ताकत, उन सभी की ताकत की जरूरत है जो विश्वसनीय शांति चाहते हैं.’

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola