दोस्त नरेंद्र मोदी की व्लादिमीर पुतिन ने जमकर की तारीफ, जानें परमाणु हथियार को लेकर क्या कहा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 Oct 2022 8:25 AM
Russia Ukraine War: व्लादिमीर पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति विशेषज्ञों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रूस के लिए यूक्रेन पर परमाणु हथियारों से हमला करना निरर्थक है. पीएम मोदी की तारीफ करते हुए जानें पुतिन ने क्या कहा
Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन का मामला फिर एक बार चर्चा में हैं. पहले यह खबर सामने आयी कि इस युद्ध में परमाणु हथियार का उपयोग किया जा सकता है लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के किसी भी इरादे से इनकार कर दिया है. इस बीच भारत के दोस्त माने जाने वाले पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है और उन्हें वैश्विक नेता बताया है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के उन लोगों में से एक हैं जो अपने देश के हित में स्वतंत्र विदेश नीति का संचालन करने में सक्षम हैं. पीएम मोदी भारत को भारतीय लोगों के लिए आवश्यक दिशा में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. भारत की भूमिका वैश्विक मामलों में बढ़ रही है.
आगे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस के साथ भारत के खास रिश्ते हैं जो आगे भी अच्छी तरह निभेंगे. हमने हमेशा एक दूसरे का समर्थन किया है. मुझे विश्वास है कि भारत और रूस का रिश्ता आने वाले दिनों में एक नये मुकाम तक पहुंचेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझसे उर्वरक की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की थी और हमने ऐसा किया भी है. हमने 7.6 गुणा तक इसको बढ़ाने का काम किया है.
Also Read: Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का भीषण हमला, मिसाइल और रॉकेट अटैक में 8 लोगों की मौत, भयंकर तबाही
वार्षिक वल्दाई चर्चा में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि एक ब्रिटिश उपनिवेश से निकलकर आधुनिक देश बनने तक भारत में अद्भुत विकास किया है. पिछले कुछ सालों में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में कई काम देखने को मिले हैं. उनका ‘मेक इन इंडिया’ भी आर्थिक तौर पर मायने रखता है.
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति विशेषज्ञों के एक सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि रूस के लिए यूक्रेन पर परमाणु हथियारों से हमला करना निरर्थक है. हमें इसकी कोई जरूरत नहीं दिख रही है. इसका कोई मतलब नहीं है, न तो राजनीतिक और न ही सैन्य.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










