Russia Ukraine War: यूक्रेन पर भयंकर बमबारी, रूस ने दागे सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल, कई इमारतें बनी खंडहर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Sep 2025 6:36 PM
Russia Ukraine War: रूसी हमले से तबाह हुए यूक्रेन के इलाके
Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर बड़ा ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया है. रूसी अटैक में चार लोग मारे गए हैं. पिछले महीने कीव पर हुए हवाई हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत के बाद यह रूस का सबसे बड़ा हमला है. यूक्रेन की एक दूतावास की ओर से जारी फोटो में साफ दिख रहा है कि हमले के बाद पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया है.
Russia Ukraine War: रूस यूक्रेन युद्ध चरम पर है. रूसी फौज का यूक्रेन पर हमला लगातार जारी है. शनिवार रात यूक्रेन पर रूसी सेना ने मिसाइल और ड्रोन से बड़ा हमला बोला, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 लोग घायल हो गए. इस हमले में सबसे ज्यादा नुकसान राजधानी कीव में हुआ है. कतर स्थित यूक्रेनी दूतावास की ओर से एक्स पर किए गए पोस्ट के मुताबिक, ‘यूक्रेनियों के लिए आतंक की रात. रूस ने कीव, जापोरिज्जिया, ओडेसा, सूमी, चेर्कासी और मायकोलाइव पर बड़े पैमाने पर हमला किया. हमले में एक 12 साल की बच्ची समेत कम से कम 4 लोग मारे गए. दर्जनों लोग घायल हुए हैं.’ कीव शहर प्रशासन के प्रमुख ताइमुर तकाचेंको ने भी रविवार को सोशल मीडिया के जरिये हताहतों की संख्या की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि शहर भर के नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में 10 लोग घायल हो गए.
इस महीने का सबसे बड़ा हमला
सितंबर महीने में यह रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला है. बीते महीने कीव पर रूसी हवाई हमले में 21 लोगों की मौत हो गई थी. शनिवार को रूस सेना ने 500 से ज्यादा ड्रोन और 40 से ज्यादा मिसाइलों से यूक्रेन के कई इलाकों में हमला बोला. कतर स्थित यूक्रेनी दूतावास की ओर जारी तस्वीरों में दिख रहा है कि कई इलाकों रूसी हमले से धुआं-धुआं हो गए हैं. कई इमारतें खंडहर में तब्दील हो गए हैं. शहर के केंद्र के पास हुए विस्फोट से घना काला धुआं उठते देखा जा सकता था.
कई इमारतें खंडहर में तब्दील
कीव के महापौर विटाली क्लिट्स्को के मुताबिक, रात भर हुए हमलों में आवासीय इमारतों, नागरिक बुनियादी ढांचे, एक चिकित्सा सुविधा और एक किंडरगार्टन को भी निशाना बनाया गया. उन्होंने बताया कि राजधानी में 20 से ज्यादा जगहों पर नुकसान पहुंचा है. वहीं रूसी अधिकारियों ने हमलों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है.
रूस को ठहराना चाहिए जवाबदेह- यूक्रेन
यूक्रेनी दूतावास की ओर से किए गए पोस्ट में यह भी लिखा है कि रूस को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी कहा कि रूस लड़ाई को खत्म करने के मूड में नहीं है. वो लड़ाई और हत्याएं जारी रखना चाहता है. उन्होंने एक बार फिर दुनिया से रूस पर दबाव बनाने की अपील की है. रूस और यूक्रेन में तीन से ज्यादा साल से युद्ध जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










