Russia Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर घातक हमला, ओरेश्निक हाइपरसोनिक मिसाइल से दहला कीव

Updated:
विज्ञापन
Russia Ukraine War

रूसी हमले में तबाह हुई यूक्रेन की इमारक, फोटो- पीटीआई

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला किया है. रूस ने हमले हाइपरसोनिक ओरेश्निक मिसाइल का इस्तेमाल किया. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया कि हमले में दो लोगों की मौत हुई और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं.

विज्ञापन

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर आ गया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस ने रविवार (24 मई) को कीव पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया, जिसमें शक्तिशाली हाइपरसोनिक ओरेश्निक बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया. यह चार साल के युद्ध में तीसरी बार है जब इस हथियार का इस्तेमाल किया गया है. इस हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है. जेलेंस्की ने दावा किया कि भीषण हवाई हमलों के कारण यूक्रेन की राजधानी कीव में सरकारी ऑफिस, आवासीय इमारतें और स्कूलों के आसपास के इलाके क्षतिग्रस्त हुए हैं.

तीसरी बार रूस ने किया ओरेश्निक मिसाइल का इस्तेमाल- जेलेंस्की

जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में बताया कि परमाणु या पारंपरिक युद्धक सामग्री ले जाने में सक्षम ओरेश्निक मिसाइल से कीव क्षेत्र के बिला त्सेरक्वा शहर पर निशाना साधा गया. उन्होंने बताया कि लक्ष्य का तुरंत पता नहीं चल पाया है. रूस ने पहली बार नवंबर 2024 में यूक्रेन के निप्रो शहर पर ओरेश्निक मिसाइल का इस्तेमाल किया था. दूसरी बार इसका इस्तेमाल जनवरी में पश्चिमी लवीव क्षेत्र में किया गया था. इससे पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि ओरेश्निक मिसाइल ध्वनि की गति से 10 गुना तेज यानी मैक-10 की रफ्तार से लक्ष्य तक पहुंचती है और यह भूमिगत बंकरों को भी नष्ट करने में सक्षम है.

रूस ने 600 ड्रोन और 90 हवाई हमला किया- यूक्रेन आर्मी

रविवार को यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने अपने संयुक्त हमले में 600 ड्रोन और 90 हवाई, समुद्री और जमीनी मिसाइलें शामिल थीं. यूक्रेन ने दावा किया कि हालांकि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने 549 ड्रोन और 55 मिसाइलों को नष्ट कर दिया या बीच में रोक दिया. वायु सेना ने बताया कि करीब 19 मिसाइलें अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाईं.

कई इलाकों में भारी तबाही

कीव के सैन्य प्रशासन प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में बताया कि राजधानी कीव के कम से कम नौ इलाकों में भारी नुकसान हुआ है. वहीं कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि शेवचेंको जिले में एक स्कूल की इमारत भी हमले की चपेट में आई, जहां लोग शरण लिए हुए थे.

रूस ने हमले की पुष्टि की

इधर, रूस के रक्षा मंत्रालय ने भी पुष्टि की कि उसने ओरेश्निक सहित कई मिसाइल प्रणालियों का इस्तेमाल करते हुए यूक्रेन के सैन्य ठिकानों, वायुसेना अड्डों और कमांड सेंटरों को निशाना बनाया. मंत्रालय ने कहा कि यह हमला रूसी क्षेत्र में यूक्रेन द्वारा किए गए हमलों के जवाब में किया गया.

जेलेंस्की को ओरेश्निक मिसाइल हमले की मिली थी खुफिया जानकारी

इससे पहले जेलेंस्की ने अमेरिका और पश्चिमी सहयोगियों से मिली खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए चेतावनी दी थी कि रूस ओरेश्निक मिसाइल का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है. वहीं, हमले के बाद चश्मदीदों ने बकताया कि शनिवार रात हवाई हमले के सायरन बजते रहे और हमलों से समूचे कीव में धुआं उठता दिखा. एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकारों ने शहर के मध्य हिस्से में स्थित इमारतों और सरकारी भवनों के पास जोरदार धमाकों की आवाजें सुनीं.

काफी खतरनाक है रूस की ओरेश्निक मिसाइल

रूस की ओरेश्निक मिसाइल काफी उन्नत और खतरनाक मिसाइल है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस मिसाइल के बारे में कहा था कि ओरेश्निक ध्वनि की गति से 10 गुना अधिक यानी मैक 10 की रफ्तार से लक्ष्य की ओर बढ़ती है. यह भूमिगत बंकरों को तीन, चार या उससे अधिक मंजिलों की गहराई तक नष्ट करने में सक्षम है. रूसी भाषा में ओरेश्निक का अर्थ हेजलनट का पेड़ होता है.

Also Read: ‘हर देश में होते हैं मूर्ख लोग’, नई दिल्ली में किस पर भड़के अमेरिकी विदेश मंत्री? जयशंकर के सामने लताड़ा 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola