ePaper

रूस यूक्रेन युद्ध : मैकडॉनल्ड्स, कोका-कोला और पेप्सिको समेत कई कंपनियों ने रूस से किया बॉय-बॉय

Updated at : 09 Mar 2022 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
रूस यूक्रेन युद्ध : मैकडॉनल्ड्स, कोका-कोला और पेप्सिको समेत कई कंपनियों ने रूस से किया बॉय-बॉय

दुनिया भर में रेस्टोरेंट चेन चलाने वाली कंपनी मैकडॉनल्ड्स के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) क्रिस केम्पचिंस्की ने कर्मचारियों को भेजे एक पत्र में कहा कि हमारे सिद्धांतों के अनुसार हम यूक्रेन में लोगों को हो रही अनावश्यक पीड़ा को नजरअंदाज नहीं कर सकते.

विज्ञापन

नई दिल्ली : रूस यूक्रेन युद्ध का आज 14वां दिन है. अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे शक्तिशाली देशों ने रूस पर प्रतिबंधों की झड़ी लगा दी है. वहीं, मैकडॉनल्ड्स, स्टारबक्स, कोका-कोला और पेप्सिको जैसी कई ग्लोबल कंपनियों ने भी अपना कारोबार अस्थायी तौर पर बंद करने का ऐलान करके नाता तोड़ लिया है. मैकडॉनल्ड्स, स्टारबक्स, कोका-कोला, पेप्सिको और जनरल इलेक्ट्रिक जैसे कई वैश्विक ब्रांड ने घोषणा की है कि वे यूक्रेन पर आक्रमण के जवाब में रूस में अपने व्यापार को अस्थायी रूप से निलंबित कर रहे हैं.

रूस में 850 स्टोर बंद करेगी बर्गर

दुनिया भर में रेस्टोरेंट चेन चलाने वाली कंपनी मैकडॉनल्ड्स के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) क्रिस केम्पचिंस्की ने कर्मचारियों को भेजे एक पत्र में कहा कि हमारे सिद्धांतों के अनुसार हम यूक्रेन में लोगों को हो रही अनावश्यक पीड़ा को नजरअंदाज नहीं कर सकते. वहीं, शिकागो स्थित ‘बर्गर’ की दिग्गज कंपनी ने कहा कि वह अस्थायी रूप से 850 स्टोर बंद कर देगी, लेकिन रूस में अपने 62,000 कर्मचारियों को भुगतान करना जारी रखेगी, जिन्होंने हमारे मैकडॉनल्ड्स ब्रांड के लिए अपना खून-पसीना लगाया है. केंपचिंस्की ने पत्र में कहा कि हमारे जैसे वैश्विक ब्रांड के लिए स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण है और चीजों पर विचार करना जरूरी है.

कोका-कोला ने कारोबार किया निलंबित

‘स्टारबक्स’ ने भी पिछले शुक्रवार कहा था कि वह अपने 130 रूसी स्टोर से होने वाले लाभ को यूक्रेन में मानवीय राहत प्रयासों के लिए दान कर रहा है. वहीं, ‘कोका-कोला’ ने भी रूस में अपने कारोबार को निलंबित करने की घोषणा की है, लेकिन इस संबंध में अधिक जानकारी मुहैया नहीं कराई. ‘कोक’ की साझेदार स्विट्जरलैंड स्थित ‘कोका-कोला हेलेनिक बॉटलिंग कंपनी’ के पास रूस में 10 बॉटलिंग प्लांट हैं, जो इसका सबसे बड़ा बाजार है. ‘कोका-कोला हेलेनिक बॉटलिंग कंपनी’ में ‘कोक’ की 21 फीसदी हिस्सेदारी है.

पेप्सिको के कारोबार आंशिक तौर पर बंद

‘पेप्सिको’ और ‘जनरल इलेक्ट्रिक’ ने भी रूस में अपना कारोबार आंशिक रूप से बंद करने की घोषणा की है. ‘पेप्सिको’ ने कहा कि वह रूस में अपने पेय पदार्थ की बिक्री बंद करेगा. वह वहां हर प्रकार केक पूंजी निवेश और प्रचार गतिविधियों को भी निलंबित करेगा. हालांकि, कंपनी ने कहा कि वह अपने 20,000 रूसी कर्मचारियों और 40,000 रूसी कृषि श्रमिकों का समर्थन जारी रखने के लिए दूध, बेबी फॉर्मूला और बेबी फूड का उत्पादन जारी रखेगी.

Also Read: रूस-यूक्रेन युद्ध : जेलेंस्की ने रूस के साथ समझौता करने के दिए संकेत, अमेरिकी टीवी चैनल से कही बड़ी बात
जनरल इलेक्ट्रिक ने कारोबार समेटा

‘जनरल इलेक्ट्रिक’ ने भी एक ट्वीट में बताया कि वह रूस में अपना कारोबार आंशिक रूप से निलंबित कर रहा है. कंपनी ने कहा कि रूस में मौजूदा बिजली सेवाओं के लिए आवश्यक सामान और चिकित्सा उपकरण संबंधी सेवाएं जारी रहेंगी. इससे पहले ‘केएफसी’ और ‘पिज्जा हट’ की मूल कंपनी ‘यम ब्रांड्स’ ने मंगलवार देर रात कहा था कि उसने रूस में कम्पनी के स्वामित्व वाले 70 ‘केएफसी’ रेस्तरां को अस्थायी रूप से बंद करने की योजना बनाई है. साथ ही, वह रूस में सभी 50 ‘पिज्जा हट’ रेस्तरां को बंद करने के लिए एक फ्रेंचाइजी के साथ बातचीत कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola