…तो वे बेवकूफ होंगे, जेलेंस्की से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप का पुतिन को कड़ा संदेश

Updated:
विज्ञापन
…तो वे बेवकूफ होंगे, जेलेंस्की से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप का पुतिन को कड़ा संदेश

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की. जेलेंस्की से भेंट करने के बाद ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कड़ा संदेश दे दिया है. ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा- युद्ध समाप्त होना चाहिए.

विज्ञापन

Russia Ukraine War: स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के सलाना सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश लौटने से पहले ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पुतिन से बहुत जल्द मुलाकात करेगा. जेलेंस्की से मुलाकात को ट्रंप ने शानदार बताया. जब ट्रंप से पूछा गया कि उनका पुतिन के लिए क्या संदेश है, तो कहा- युद्ध को समाप्त करना होगा. बहुत से लोग मारे गए हैं. ट्रंप ने कहा अगर पुतिन और जेलेंस्की इस युद्ध को अब खत्म नहीं करते हैं तो वे बेवकूफ होंगे, और वह जानते हैं कि वे ऐसा नहीं हैं.

ट्रंप ने कहा- रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के काफी करीब हैं

ट्रंप ने डब्ल्यूईएफ की बैठक को संबोधित करते हुए दावा किया था कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए एक समझौते के काफी करीब हैं. ट्रंप चार साल से जारी युद्ध को समाप्त कराने की शर्तों पर जेलेंस्की और पुतिन को सहमत कराने की कोशिश कर रहे हैं. ट्रंप ने वह युद्धों को सुलझाने में माहिर हैं, हालांकि यह काम संयुक्त राष्ट्र को करना चाहिए.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola