पुतिन ने ट्रंप को घुमाया फोन, ईरान और इजरायल युद्ध पर हुई खास बातचीत!

Published by : Neha Kumari Updated At : 15 Jun 2025 9:11 AM

विज्ञापन

Donald Trump And Putin

Putin Call Trump: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 14 जून को अमेरिका के राष्ट्रपति को फोन कॉल किया. उन्होंने कॉल पर ट्रंप को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. साथ ही दोनों नेताओं ने ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर चर्चा की. दोनों ने सहमति जताई है कि दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को जल्द खत्म करना चाहिए.

विज्ञापन

Putin Call Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शनिवार को जन्मदिन था. इस खास मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें बधाई देने के लिए फोन किया. जन्मदिन की शुभकामना देने के बाद पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ ईरान-इजरायल के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष पर चर्चा की. फोन कॉल पर बातचीत करते हुए दोनों ने युद्ध समाप्ति मुद्दे पर सहमति जताई. ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TruthSocial पर पोस्ट शेयर कर इस फोन कॉल की जानकारी दी.

ट्रंप ने पोस्ट में क्या लिखा?

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “पुतिन ने आज मुझे कॉल किया और जन्मदिन की बधाई दी. लेकिन इससे ज्यादा अहम बात यह थी कि हम दोनों ने इस बात पर सहमति जताई है कि ईरान और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध अब खत्म होना चाहिए.” इससे पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ने भी ट्रंप के साथ बातचीत कर सहमति जताई थी कि किसी भी संकट का हल कूटनीति और बातचीत से निकालना चाहिए.

जानकारी के मुताबिक, इस सप्ताह के अंत में ईरान और अमेरिका के बीच छठे दौर की परमाणु शक्ति को लेकर बातचीत होने वाली थी. लेकिन अब खबर आ रही है कि इसे रद्द कर दिया गया है.

इजरायल-ईरान युद्ध

बता दें कि इजरायल ने शुक्रवार को ईरान पर हवाई हमला किया. इस हमले में ईरान के परमाणु संयंत्रों को चुन-चुनकर निशाना बनाया गया. इजरायल की ओर से हमले को लेकर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा गया कि यह हमला एक ‘प्रि-एम्प्टिव स्ट्राइक’ था. हमला नतांज और फोर्दो परमाणु संयंत्रों समेत तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आस-पास के इलाके में किया गया था. इसके अलावा ईरान के शिराज और तबरीज शहरों को भी निशाना बनाया गया था. इजरायल के प्रधान मंत्री का कहना है कि यह परमाणु खतरे को टालने के लिए की गई कार्रवाई थी.

यह भी पढ़े: Israel Iran Conflict Updates : ईरान ने ताजा हमले किए, इजराइल ने फ्यूल डिपो को किया धुआं–धुआं

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola