Israel Iran Conflict Updates : ईरान ने ताजा हमले किए, इजराइल ने फ्यूल डिपो को किया धुआं–धुआं

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Jun 2025 6:37 AM

विज्ञापन

Israel Iran Conflict Update

Israel Iran Conflict Updates : ईरान ने एक बार फिर इजराइल पर मिसाइल हमला शुरू किए. ईरानी सेना ने कहा कि 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस III' अब अगले चरण में पहुंच गया है. हमारा टारगेट नरसंहार और आतंक फैलाने वालों को खत्म करना है. वहीं इजराइल ने ईरान के नेचुरल गैस प्रोसेसिंग प्लांट और फ्यूल डिपो को निशाना बनाया है.

विज्ञापन

Israel Iran Conflict Updates : एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने शनिवार रात को इजरायल के खिलाफ ड्रोन और मिसाइलों से फिर एक बार हमला किया, जबकि इजराइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके दो फ्यूल डिपो और अन्य ठिकानों को टारगेट किया. इजराइल द्वारा ईरान के सैन्य और परमाणु ढांचे पर हमले शुरू करने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. दोनों देशों के बीच दूसरे दिन भी हमले हुए. रॉयटर्स के अनुसार, ईरानी सैन्य अधिकारियों ने कहा कि यह ऑपरेशन “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस III” की शुरूआत थी.

ईरान के नेचुरल गैस प्रोसेसिंग प्लांट और फ्यूल डिपो में जोरदार धमाका

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक इजराइली ड्रोन ने ईरान के शाहरान नेचुरल गैस प्रोसेसिंग प्लांट और एक अन्य फ्यूल डिपो में “तीव्र विस्फोट” किया. इजराइल ने कहा कि ईरानी हमलों के दौरान रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया गया. बचाव और अग्निशमन सेवाओं ने कहा कि 14 लोग घायल हुए हैं. ईरान ने यह भी दावा किया कि उन्होंने प्रमुख सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, हालांकि इजराइल ने इन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की है.

यह भी पढ़ें : Iran Israel War: तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, ईरान ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को दी चेतावनी

एक घंटे तक चले हमले के बाद, इजरायली अधिकारियों ने देश के लोगों से कहा कि वे आश्रय स्थलों से बाहर जा सकते हैं. इसके बाद हवाई हमले के सायरन कम कर दिए गए.

तेल अवीव सहित इजराइल के कुछ हिस्सों में विस्फोट

हमलों के मद्देनजर, इजराइल का एक प्रमुख सहयोगी अमेरिका अब ईरान के साथ परमाणु समझौते के बारे में बातचीत नहीं करेगा. इजराइल की सेना और ईरान के सरकारी टेलीविजन दोनों ने ईरानी मिसाइलों के हमलों के बारे में जानकारी दी. आधी रात को तेल अवीव सहित इजराइल के कुछ हिस्सों में विस्फोट सुने गए.

हमले में शनिवार रात तक तीन लोग मारे: इजराइल

इजराइली सेना ने कहा कि वह तेहरान में “सैन्य ठिकानों” पर हमला कर रही है, जबकि ईरानी राज्य टेलीविजन ने पुष्टि की है कि तेहरान के पूर्व और पश्चिम में विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं. इजराइल ने कहा कि पहले हमले में शनिवार रात तक तीन लोग मारे गए और 170 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola